ऑयली स्किन पर लगाएं ये 2 तरह के Face Pack, मिलेंगे गजब के फायदे

स्किन का ध्यान रखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब चेहरे पर से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने की बात आती है, तो हम सबसे पहले स्क्रब करते हैं। लेकिन आप ऑयल को फेस पैक लगाकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा गंदगी भी साफ हो जाएगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के फेस पैक को लगाकर आप अपने चेहरे की सफाई कर सकते हैं।
फेस पैक लगाने के क्या होते हैं फायदे
फेस पैक को लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा गंदगी साफ हो जाती है। साथ ही, चेहरे का रंग भी निखरता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 बार करें। इसके बाद आपको पार्लर जानें कि या महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी त्वचा में नेचुरली निखार नजर आएगा। बस आपको ऑयली त्वचा के हिसाब से फेस पैक की सामग्री को चूज करना होगा।
-1750689565367.jpg)
चंदन और दही का फेस पैक
चेहरे पर आप चंदन और दही के फेस पैक को लगा सकती हैं। इस तरह के फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। साथ ही, आपके चेहरे पर अलग निखार नजर आएगा। इसके लिए आपको इसे आसान तरीके से बनाने की जरूरत है।

चंदन और दही का फेस पैक कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको पहले एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लेना है।
- अब इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है।
- हल्की सी हल्दी को मिक्स करें और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
- फिर इसे कुछ देर के लिए सूखने दें।
- इसके बाद चेहरे को पानी से हाथों से रब करके साफ करें।
- इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक
आपके चेहरे पर ऑयल की वजह से रेडनेस होने लगी है, तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक को लगाएं। इस तरह के फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा में मौजूद आसानी से साफ हो जागी। साथ ही, आपके चेहरे पर निखार भी नजर आएगा।
-1750689607354.jpg)
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं आंवला और चुकंदर से बना फेस पैक, निखरी नजर आएगी त्वचा
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेना है।
- अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें हल्का पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाना है।
- अब इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से आपकी त्वचा साफ नजर आएगी।
इन फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा साफ नजर आएगी। साथ ही, आपके चेहरे पर अलग सा निखार दिखाई देगा। इसके लिए बस आपको सही तरह से इन्हें बनाकर चेहरे पर फेस पैक लगाना है। कुछ ही, दिनों में ऑयली स्किन साफ दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें: Chandan Face Pack: चेहरे पर रेडनेस होगी कम, जब लगाएंगी चंदन फेस पैक, जानें फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
- ऑयली स्किन की समस्या को कैसे करें कम?
- इसके लिए आपको अपना स्किन केयर रूटीन सही रखना होगा।
- ऑयली स्किन पर किस तरह की चीजें नहीं लगानी चाहिए?
- ऑयली स्किन पर ज्यादा हैवी बेस्ड चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- ऑयली स्किन को गोरा और ग्लोइंग कैसे बनाया जा सकता है?
- इसके लिए आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।