Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

'Sticky Skin' से हैं परेशान? इन 2 होममेड फेस पैक से पाएं तुरंत फ्रेश ग्लो

बरसात के मौसम में रिमझिम बारिश का अलग ही मजा है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानी लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ खास फेस पैक का आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-08, 15:34 IST
image

बरसात के मौसम में स्किन स्टिकी यानी चिपचिपी हो जाती है। चिपचिपी स्किन से राहत और सॉफ्ट त्वचा पाने के लिए महिलाएं न सिर्फ पार्लर जाती हैं, बल्कि कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। अगर आप भी इस मौसम में स्टिकी स्किन से परेशान हैं, तो स्किन एक्सपर्ट्स के बताएं दो खास होममेड फेस पैक को घर पर ही तैयार कर सकती हैं। ये स्टिकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

स्टिकी स्किन से ऐसे पाएं राहत

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह के मुताबिक स्टिकी स्किन कई बार चेहरे के नेचुरल ग्लो और खूबसूरती को कम कर देती है। यह महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अलग-अलग घरेलू नुस्खे आजमाकर भी थक चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिख रहा है, तो आप बादाम पाउडर का इस्तेमाल करके फेस पैक बना सकती हैं। इसके अलावा आप कस्तूरी हल्दी से भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

1 - 2026-07-08T140735.186

बादाम पाउडर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • बादाम पाउडर
  • केसर की पत्तियां
  • एलोवेरा जेल

बादाम पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में पिसा हुआ बादाम का पाउडर लें।
  • इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और केसर की 2-3 पत्तियां डाल दें।
  • इसके बाद इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह आपस में फेंट लें।
  • जब यह एक स्मूद पेस्ट जैसा हो जाए, तो चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पैक को लगाएं।
  • इसे कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

2 - 2026-07-08T140726.847

यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से नहीं, अलसी के इन फेस पैक से बढ़ाएं चेहरे की चमक

कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • कस्तूरी हल्दी
  • कच्चा दूध
  • एलोवेरा जेल

कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने का तरीका

  • कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने के लिए इसे अच्छी तरह घिसकर कटोरी में निकाल लें।
  • इसमें कच्चा दूध और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्सकर दें।
  • अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि एक बढ़िया पेस्ट बन जाए।
  • जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • इसे भी आप कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
  • इससे आपको स्किन में बेहतरीन निखार देखने को मिल सकता है।
  • इन दोनों फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही उपयोग में लें।

3 - 2026-07-08T140724.841

यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं, च‍िया सीड्स से बनाएं 5 तरह के फेस पैक; चेहरे पर आएगा कुदरती न‍िखार

अगर आप भी बरसात के मौसम में स्टिकी स्किन की वजह से परेशान हो रही हैं, तो अब आप ऊपर दिए इन दो फेस पैक का इस्तेमाल कर त्वचा को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।