Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

जानिए कैसे और किस तरह चेहरे पर अप्लाई करें फेस पैक

<span style="font-size: 10px;">अगर आपको चेहरे पर फेस पैक को सही तरीके से अप्लाई करने की जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल के जरिए आप फेस पैक लगाने के सही तरीके की जानकारी ले सकते हैं।</span>
Updated:- 2024-03-25, 16:00 IST
tips for apply face pack

महिलाएं कई तरह के घरेलू उपाय करती हैं ताकि चेहरे की सुन्दरता बनी रहे। वहीं कई महिलाएं चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं और इसमें फेस पैक भी आता हैं। फेस पैक एक ब्यूटी प्रोडक्ट है और इस ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे को साफ और चमकदार बनाएं रखने के लिए किया जाता हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की रंगत खो जाती हैं और इस चेहरे की रंगत को वापस लाने के लिए महिलाएं फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। जहां फसपैक का इस्तेमाल करने चेहरे पर निखार आता हैं तो वहीं अगर आप गलत तरीके से चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करती हैं तो स्कीन से जुड़ी कई सारी समास्या हो सकती है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको इसी बार की जानकारी देंगे कि फेस पैक को कैसे और किस तरह अप्लाई करना चाहिए।

ये हैं फेस पैक लगाने का तरीका

चेहरे पर फेस पैक नहाने के बाद अप्लाई करना चाहिए  ताकि चेहरा एकदम साफ हो जाए। वहीं अगर आप नहाने के बाद फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं तो त्‍वचा के पोर्स खुल जाते हैं और  फेस पैक लगाने का फायदा होगा। 

face pack apply tips

इसे भी पढ़ें : स्किन टोन के हिसाब से होली पर ऐसे करें त्वचा की केयर

अगर आप नहाने से पहले ही फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन इससे पहले चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और इसके बाद ही चेहरे पर फेस पैक को अप्लाई करें। नहाने और चेहरा साफ करने के 15 मिनट के बाद चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करना चाहिए। 

 फेस पैक को लगाने के बाद जब वो थोड़ा सूख जाए तभी हल्के गर्म पानी से इसे धो लेना चाहिए। कई महिलाएं हैं जो फेस पैक पूरा सूख जाने के बाद हटाती हैं लेकिन हमें ऐसा करने से बचना चाहिए अगर आप फेस पैक को पूरा सूख जाने के बाद हटाती हैं तो इससे त्‍वचा रूखी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : होली के रंग की वजह से फट रही है एडियां तो अपनाएं ये टिप्स

फेसपैक लगाने के बाद करें ये काम

tips for apply facepack

फेस पैक को लगाने के बाद और इसे साफ करने के बाद चेहरे पर टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फेस पैक लगाने के बाद बातचीत करने से बचना चाहिए और आराम करना चाहिए ताकि चेहरे को भी आराम मिले।

अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।