अगर आप भी होम रेमेडीज अपना घर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों से राहत पाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास खास उबटन के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह उबटन दुल्हन के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई कोशिश करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती है, तो आप घर पर इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उबटन को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए कुछ सामग्री की जरूरत लग सकती हैं। जैसे -
सामग्री -
- 1. चन्दन पाउडर
- 2. लैवेंडर ऑयल
- 3. केसर
- 4. हल्दी पाउडर
- 5. गुलाब जल
- 6. नीम पाउडर
उबटन बनाने का तरीका
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि उबटन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कंटेनर में दो चम्मच चंदन पाउडर और दो चम्मच नीम पाउडर निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला दे। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें कुछ पत्ती केसर की डाल दें। अब आप इसमें ऊपर से लैवेंडर ऑयल और गुलाब जल भी मिक्स कर दें। आप चाहे तो ऊपर से कच्चा दूध डाल सकती हैं। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले।
यह भी पढ़ें:Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिला लें ये एक चीज, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
इन बातों का रखें ध्यान
आपका उबटन बनाकर तैयार हो गया है। आप इसे 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब यह अच्छी तरीके से सुख जाए, तब इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए निकालें। आप मसाज करते वक्त गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Oil Massage: चेहरे पर ऑयल मसाज के लिए घर पर तैयार करें ये खास तेल, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों