अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स, रैशेज और स्किन प्रॉब्लम से बहुत परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ऑयल बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप ऑयल मसाज कर कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ न कुछ उपाय करती रहती हैं, तो अब आप घर पर एक खास तेल तैयार कर सकती हैं। इस तेल से आप अपने चेहरे की मसाज भी कर सकती हैं। इससे आपको बेहद आराम देखने को मिल सकता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
यह भी पढ़ें: Giloy For Skin: स्किन के लिए ऐसे करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर दिख सकते हैं कई फायदे
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि घर पर चेहरे की मसाज करने के लिए आप भी खास तेल तैयार करना चाहती हैं, तो अब आप एक कंटेनर में जास्मिन का तेल निकाल लें, अब आप इसमें रोजमैरी ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और तिल का तेल इन सभी चीजों को आप अलग अलग भी लगा सकती हैं और चेहरे की मालिश कर सकती हैं या आप इन्हें मिक्स कर भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह सभी तेल आपके चेहरे से गंदगी को कम करने में आपकी बहुत मदद करेंगे साथ ही आप इनका इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं। इस तेल का इस्तेमाल आप 1 हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकती हैं। आप इसे रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे की मसाज कर सो सकती हैं। इससे आपको काफी राहत देखने को मिलेगी।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: हफ्ते में एक दिन ऐसे करें स्किन की केयर, खूबसूरती में लग सकते हैं चार चांद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।