टैनिंग से बचने के लिए घर पर ये स्पेशल सनस्क्रीन बनाएं

क्या आप अक्सर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने सेे बचती हैं? तो अपनी इस आदत को बदल दें क्योंकि सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप में ज्यादा देर तक रहने से आपको सनबर्न की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे मुंहासे, दाग-धब्बे, टैनिंग और झुर्रियां जैसी समस्याएं भी त्वचा पर होने लगती हैं। यूवी किरणों के लगातार संपर्क में रहने से स्किन कैंसर भी हो सकता है। इनसे बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। यह आपकी त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिसके आर-पार यूवी किरणें नहीं जा पाती हैं और आपकी त्वचा सुरक्षित रहती है। स्किन स्पेशलिस्ट एसपीएफ़ 30 वाले सनस्क्रीन को लगाने की सलाह देते हैं।
हालांकि बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन लोशन मौजूद हैं लेकिन इसमें बहुत सारे केमिकल्स मौजूद होते हैं। लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए आज हम आपको घर पर ही नेचुरल सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये होममेड नेचुरल सनस्क्रीन आपको डबल लेयर प्रोटेक्शन देने के साथ-साथ काफी असरदार भी है।

होममेड सनस्क्रीन के लिए सामग्री
- एलोवेरा जैल- 1/4 कप
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल- 10 बूंदें
इसे जरूर पढ़ें:सन टैनिंग से बचने के लिये घर पर इस तरह से बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन मास्क
होममेड सनस्क्रीन बनाने का तरीका

- इस नेचुरल सनस्क्रीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में एलोवेरा जैल लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब आप इसमें 10-12 बूंदें पिपरमिंट ऑयल डालें।
- इन सभी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक यह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए।
- आपका नेचुरल सनस्क्रीन तैयार है।
- इस सनस्क्रीन को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- घर से बाहर निकलने से पहले इस सनस्क्रीन को आप चेहरे, गर्दन और हाथों पर जरूर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
होममेड सनस्क्रीन के फायदे

एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह चेहरे पर एक सॉफ्ट और कूलिंग प्रभाव छोड़ता है। यह हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाता है। एलोवेरा जैल के मजबूत एंटीसेप्टिक गुण अद्भुत प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में काम करते हैं। साथ ही एलोवेरा जैल डेड स्किन सेल्स को निकालता है और नए स्किन सेल्स को बनाने में मदद करता है। इसके अलावा तेल में मौजूद विटामिन ई, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं और सूरज की सेंसिटिविटी को कम करते हैं। नारियल एक अच्छा सनस्क्रीन है जिसमें नेचुरल एसपीएफ होता है। इसलिए ये आपकी त्वचा को धूप से बचाता है। पिपरमिंट ऑयलआपकी त्वचा को ठंडा रखता है और सनहीट से त्वचा की रक्षा करता है।
इसे जरूर पढ़ें:बालों के सुरक्षा कवच हैं ये 7 नेचुरल हेयर सनस्क्रीन
आप भी त्वचा को सनटैन से बचाने के लिए इस नेचुरल होममेड सनस्क्रीन को जरूर बनाकर लगाएं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी हम आपको यहीं कहेंगे। हालांकि यह सनस्क्रीन पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नही है। लेकिन हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है। इसलिए इस सनस्क्रीन को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर यह आपकी स्किन पर सूट नहीं कर रहा है तो इसका इस्तेमाल फौरन बंद कर दें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।