Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

50 की उम्र में भी चेहरे पर आएगा निखार, गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं सीरम

सालों से महिलाएं चेहरे पर गुलाब का इस्तेमाल करती आ रही हैं। वहीं आज भी स्किन के लिए इसका काफी इस्तेमाल होता है। आज हम आपको गुलाब की पंखुड़ियों से बना एक खास होममेड सीरम के बारे में बताएंगे, जो स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है।
Updated:- 2026-07-14, 18:56 IST
image

बरसात और उमस में छोटी-छोटी बारीक फुंसियां, पिंपल्स और रैशेज चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इन सभी परेशानियों को ठीक करने के लिए लोग महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं। अगर आप भी इन परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय घर पर गुलाब की पंखुड़ियों का एक खास और असरदार उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं, इस लेख में इस उपाय के बारे में।

चेहरे के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल 

एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि गुलाब की पंखुड़ियां कैसे आपके चेहरे की स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकती हैं। उन्होंने गुलाब की पंखुड़ियों से एक खास सीरम तैयार किया, जिसे आप भी बना सकती हैं। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-07-14T164808.429

गुलाब सीरम बनाने के लिए सामग्री

गुलाब सीरम न सिर्फ आपकी स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाएगा, बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप बरसात में होने वाली परेशानी को भी कम कर सकती हैं।

  • 1 गुलाब के फूल की पंखुड़ियां
  • 2 चम्मच बादाम तेल
  • स्प्रे बॉटल
  • पानी

यह भी पढ़ें- महंगे सीरम पर क्यों खर्च करना पैसा? घर पर बने इस नेचुरल सीरम से चेहरे पर लाएं ग्लो

गुलाब सीरम बनाने का तरीका

  • गुलाब सीरम बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को तेज धूप में सुखा लें।
  • जब यह सूख जाएं, तब इसे मिक्सर में पीसकर इनका पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर में थोड़ा बादाम का तेल डालें और इसे अच्छी तरह घोल दें।
  • इस घोले हुए पेस्ट को कांच की शीशी में भरकर, इस शीशी को उबलते हुए पानी के अंदर 10 मिनट तक रखें।
  • इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें और फिर स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब आप इस खास मिश्रण का सीरम के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-07-14T164803.857

इन बातों का रखें ध्यान

इस होममेड गुलाब सीरम का आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी गुलाब सीरम का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।