Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

उमस में बड़े काम की है यह 1 मिनट की 'Ice Trick', नहीं बहेगा मेकअप

बारिश के मौसम में होने वाली उमस के दौरान पसीना पूरे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देता है। इससे मेकअप भी पिघलने लगता है और पूरा चेहरा खराब दिखने लगता है। अब आप घर पर आइस ट्रिक को अपनाकर मेकअप को खराब होने से बचा सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-09, 19:10 IST
image

बारिश शुरू में जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही बाद में परेशान कर देती हैं। बारिश के बाद होने वाली उमस अपने साथ कई समस्याएं लेकर आती हैं। यह सबसे ज्यादा तब परेशान करती है, जब लड़कियों को कहीं बाहर जाना होता है। उमस में उनका मेकअप पसीने की वजह से पिघलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो आप एक खास आइस ट्रिक को अपनाकर उमस में भी अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती हैं।

स्किन प्रिपेयर करने के लिए आइस ट्रिक

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि उमस के दौरान चेहरे पर आने वाले पसीने की वजह से कई बार मेकअप खराब होने लगता है और चेहरा काला दिखने लग जाता है। अगर आपके साथ भी उमस में ऐसी ही परेशानियां होती हैं, तो मेकअप से कुछ मिनट पहले आप अपनी स्किन को प्रिपेयर कर सकती हैं। इसके लिए आप घर पर रहकर आइस ट्रिक अपना सकती हैं।

1 - 2026-07-09T151401.781

क्या है आइस ट्रिक?

आइस ट्रिक का मतलब है कि मेकअप से पहले स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए बर्फ का चेहरे पर इस्तेमाल करना। जब भी आप मेकअप से पहले एक कपड़े या रुमाल में बर्फ को लपेटकर चेहरे पर कुछ देर तक लगाती हैं, तो इसे आइस ट्रिक कहते हैं। आप भी उमस में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए यह ट्रिक ट्राई कर सकती हैं।

ऐसे करें आइस ट्रिक को फॉलो

आप मेकअप करने से कुछ मिनट पहले आइसिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेकर फ्रीजर में रखना है। जब पानी से बर्फ बन जाएं, तब इसे रुमाल या कपड़े की मदद से लपेटकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इस ट्रिक को आप मेकअप से 15 - 20 मिनट पहले इस्तेमाल करें।

आइस ट्रिक के वक्त इन बातों का रखें ध्यान

आइस ट्रिक आजमाने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, उसके बाद इस ट्रिक को फॉलो करें। आपको डायरेक्ट स्किन पर बर्फ के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस आइस ट्रिक का इस्तेमाल करके आप स्किन को ठंडक पहुंचा सकती हैं। साथ ही मेकअप को भी लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती है।  

2 - 2026-07-09T151404.883

यह भी पढ़ें- टेप से लेकर कॉटन तक, बिगिनर्स के लिए बेहद काम के हैं ये 5 मेकअप हैक्स

आइस ट्रिक के त्वचा के लिए अन्य फायदें

मेकअप को टिकाऊ बनाने के अलावा आइस ट्रिक के और भी कई फायदे हैं। आइस ट्रिक की मदद से आप चेहरे और आंखों के आसपास होने वाली पफीनेस को भी कम कर सकती हैं। आप इसका इस्तेमाल स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के लिए भी कर सकती हैं। इससे मेकअप के दौरान प्राइमर के साथ फाउंडेशन अच्छे से ब्लेंड हो सकता है।

अगर आपका मेकअप भी पसीने या उमस की वजह से बार-बार खराब हो जाता है, तो आप इस खास आइस ट्रिक को आजमाएं। इससे न सिर्फ आपका मेकअप लम्बे समय तक टिका रहेगा, बल्कि चेहरा भी खूबसूरत नजर आएगा। 

यह भी पढ़ें- उमस में भी काजल और लाइनर रहेगा स्मज-प्रूफ, ट्राई करें ये 4-स्टेप मॉनसून मेकअप गाइड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।