कई महिलाएं लंबे और खूबसूरत बाल पसंद करती हैं, तो कुछ लड़कियों को छोटे बाल अच्छे लगते हैं। बाल, लंबे हो या छोटे उनका हेल्दी होना ज्यादा जरूरी है। मगर मानसून ऐसा महीना है जब बालों का ख्याल ज्यादा सताने लगता है। बरसात अपने साथ बालों की कई समस्याएं भी ले आती हैं, जिनमें बालों का झड़ना बढ़ जाता है।
इन दिनों हो सकता है कि आप जगह-जगह बालों के गुच्छे देखें। यह समस्या केमिकल वाले शैम्पू दूर नहीं कर सकते हैं। इससे अच्छा है कि आप कोई घरेलू नुस्खा आजमाएं, जो आपके बालों की चमक का ध्यान रखने के साथ ही बालों का झड़ना भी कम कर सकता है।
इस लेख में हम आपको ऐसी दो चीजें बताएंगे जिनसे आप आसानी से घर पर ही हेयर फॉल शैम्पू बना सकती हैं। इस शैम्पू का इ्स्तेमाल नियमित रूप से करने से आपको फर्क जरूर नजर आएगा। आइए जानते हैं कि आप रोजमेरी और रीठा से हेयर फॉल शैम्पू कैसे बना सकती हैं।
मानसून अपने साथ नमी और उमस का एक अनूठा मिश्रण लेकर आता है, जो हमारे बालों के लिए कुछ चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। आइए समझते हैं कि क्यों इस मौसम में बालों का झड़ना बढ़ जाता है:
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: हेयर फॉल की समस्या को कम करेंगे ये होममेड शैम्पू
यह होममेड शैम्पू न केवल आपके बालों को पोषण देगा, बल्कि उन्हें मजबूत और स्वस्थ भी बनाएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके फायदे:
रीठा एक प्राकृतिक क्लींजर है जिसका उपयोग सदियों से बालों को साफ करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें सैपोनिन्स नामक प्राकृतिक झाग बनाने वाले एजेंट होते हैं जो बालों और स्कैल्प से गंदगी, तेल और अशुद्धियों को हटाते हैं। यह बालों को घना और चमकदार बनाने में मदद करता है और बालों का झड़ना कम करता है।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो शैंपू करने से पहले करें ये काम
रोजमेरी बालों के विकास के लिए एक अद्भुत जड़ी बूटी है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है, जिससे बालों के रोमछिद्रों को बेहतर पोषण मिलता है। यह बालों के झड़ने को रोकने, नए बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और रूसी जैसी स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।
अब आप भी इस शैम्पू को घर पर बनाएं और इसे आजमाकर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।