स्कैल्प से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं, अगर ट्राई करेंगी ये घरेलू नुस्खे

बदलते मौसम के दौरान जहां स्किन की केयर करना जरुरी है तो वहीं स्कैल्प की भी केयर करना जरुरी है। अगर स्कैल्प हेल्दी नहीं रहेगा तो इससे जुड़ी कई सारी समस्या शुरू हो सकती है साथ बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी पैदा हो जाती है। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाएं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती हैं।
गुड़हल के फूल को इस तरह करें स्कैल्प पर इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने बताया कि स्कैल्प से जुड़ी समस्या को कम करन के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। गुड़हल के फूल कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण बालों के लिए फायदेमंद है। गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेट्री जैसे गुण होते हैं और ये सभी गुण त्वचा के साथ-साथ स्कैल्प के उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें : इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल रहेंगे शाइनी
सामग्री
- 2 से 4 गुड़हल के फूल
- 4 चम्मच लोकी रस
- 2 चम्मच प्याज का रस
इस तरह करें इस्तेमाल
- गुड़हल के फूल और लोकी को पीसकर इसके रस निकाल लें।
- इसे एक कटोरी में डालें।
- इसमें प्याज का रस मिलाएं
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर अप्लाई करें ।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट : किसी भी घरेलू नुस्खें का उपयोग करने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही चाहे तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
इन बातों का रखें ध्यान

- बालों को हेल्दी रखने के लिए ऑयलिंग जरूर करें।
- तेल लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह से वॉश करें।
- बालों को वॉश करने के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें ।
- हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें।
- हफ्ते में 2 दिन हेयर पैक का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: फ्रीजी बालों के लिए खास हैं ये घरेलू चीजें, आप भी आजमाएं
अगर आपको ड्राई बालों पर दही लगाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।