DIY: गर्मियों में सिर से पसीने की बदबू भगाएगा पुदीना का ये हेयर मास्क

बहुत सी महिलाओं को डेंड्रफ की समस्या रहती है और उनका स्केल्प ऑयली रहता है। गर्मियों में भी उनका स्केल्प सीबम के कारण ज्यादा ऑयली रहता है। इस कारण उन्हें सिर में पसीना भी ज्यादा आता है। इस समस्या को smelly hair syndrome भी कहा जाता है। इसकी वजह से सिर में खट्टे दही या सड़े हुए अंडे जैसी स्मैल आती है। अगर आपको भी सिर से पसीना आने के बाद दुर्गंध महसूस होती है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। आप आसान घरेलू ऊपायों से इस समस्या से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों में तरोताजा अहसास और ठंडक पाने के लिए पुदीना बेस्ट माना जाता है। पुदीने में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अपने इन गुणों की वजह से पुदीना ना सिर्फ स्केल्प को कुदरती नमी देता है, बल्कि इससे बालों को भी भरपूर पोषण मिलता है। इसी तरह कपूर भी बालों के लिए बहुत उपयोगी है। कपूर के इस्तेमाल से झड़ते बालों की समस्या में राहत पाई जा सकती है। साथ ही इससे बालों को घना और मुलायम भी बनाया जा सकता है। तो आइए जान लेते हैं कि पुदीना और कपूर का पैक आप घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं।
पुदीना का हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री
- पुदीना एक गड्डी
- कपूर 6-8 टिक्की
- नींबू का रस एक चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और मजबूत बालों का ये है राज
पुदीना का हेयर पैक बनाने की विधि
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ कर लें और पानी से धो लें। इसके बाद इन पत्तियों को मिक्सी में डालें साथ में कपूर भी डालें और इसे थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण में बहुत ज्यादा पानी ना डालें। अगर मिश्रण गाढ़ा रहेगा, तब वह सिर पर बना रहेगा। अगर ज्यादा पतला होगा तो सिर से ज्यादा बहने की समस्या होगी।
इसे जरूर पढ़ें: सिरके के इस्तेमाल से मिलते हैं ये 5 फायदे
- अब इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इससे पुदीने की पत्तियां जल्दी काली नहीं होंगी और यह मिश्रण ब्राउन कलर में नहीं बदलेगा।
- इसके बाद हाथों में दस्ताने पहनें, क्योंकि इस मिश्रण से नाखूनों पर रंग लगने की आशंका रहती है। इसके बाद बालों को सेक्शन में बांट लें और पूरे सिर में धीरे-धीरे पार्टिंग करके ये मिश्रण लगा लें। इसमें कपूर होने के कारण आपको हल्की सी सेंसेशन हो सकती है। इस हेयर मास्क को बेस्ट रिजल्ट के लिए सिर में 30-40 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद आप सिर को माइल्ड शैंपू से धुल लें और हमेशा की तरह कंडिशनर का इस्तेमाल करें।
पुदीना के हेयर पैक से स्केल्प रहता है साफ
नींबू, पुदीना और कपूर के मिश्रण वाले इस हेयर पैक को लगाने का नतीजा ये होता है कि स्केल्प साफ रहता है और सिर से एक्स्ट्रा सीबम की भी सफाई हो जाती है। इससे हेयर फॉलिकल्स हेल्दी रहते हैं और सिर में ताजगी का अहसास होता है।
कपूर एंटीबैक्टीरियल तत्वों से युक्त होता है और यह सिर से आने वाली दुर्गंध को पूरी तरह से मिटा देता है। शुरुआत में इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। जैसे-जैसे आपको आराम महसूस होने लगे तो इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह खबर अच्छी लगे तो इसे जरूर शेयर करें। ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: freepik, avatars.mds, thenutriguide
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।