K-Obsessed : कोरियंस जैसी नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा चमकदार नजर आए और इसके लिए हम मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं, लेकिन बाहर से मिलने वाले ये केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स त्वचा से निखार को छीन भी सकते हैं।
चमकदार त्वचा की बात करें तो कोरियन ब्यूटी आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हम सभी इसके लिए न जाने अपने कितने ही पैसे खर्च कर देते हैं और कई स्किन केयर ट्रीटमेंट करवा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में जिसकी मदद से आप आसानी से कोरियंस जैसा खिला हुआ और चमकदार त्वचा पा सकती हैं। साथ ही बताएंगे स्किन केयर से जुड़े कुछ टिप्स ताकि आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आए।
चावल का पानी
चावल के पानी में पहले से ही स्किन-व्हाइटनिंग गुण मौजूद होता है। बता दें कि चावल के पानी का इस्तेमाल आप फेस मिस्ट या टोनर के रूप में कर सकती हैं। साथ ही स्किन को रिपेयर करने में भी बेहद मददगार साबित होता है। पिगमेंटेशन को कम करने के लिए चावल का पानी बेहद फयदेमद होता है। आपकी त्वचा को लचीला बनाने के लिए भी चावल का पानी बेहद काम में आता है।
इसे भी पढ़ें : कोरियन मेकअप से जुड़ी ये बातें आपके आएंगी काम, वेडिंग सीजन के लिए करें ट्राई
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा का डॉक्टर होता है और अनेक रूप से फायदे पहुंचाने में मदद करता है। अब चाहे तो त्वचा को नमी पहुंचा कर हाइड्रेटेड बनाना हो या चेहरे पर एलोवेरा जेल से आइस क्यूब्स से चेहरे पर मसाज, एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने का काम करता है। वहीं इसके लिए आप घर में एलोवेरा का पौधा लगायें और मार्केट में मिलने वाली जेल को अवॉयड ही करें।
ग्रीन-टी
ग्रीन-टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा में कसाव को बरकरार रखने का काम करते हैं। इसके अलावा स्किन सेल्स को बूस्ट करने से लेकर निखरी हुई त्वचा पाने के लिए ग्रीन-टी अनेक रूप से त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। वहीं दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए भी ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल आप एलोवेरा जेल या शहद में मिक्स करके चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : कोरियंस जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर बनाए यह फेस सीरम, जानें बनाने का तरीका
बर्फ
चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। त्वचा पर बर्फ का इस्तेमाल करने से नाक और आस-पास की जगहों पर मौजूद पोर्स का साइज छोटा हो जाता है। वहीं बर्फ आपकी आंखों के नीचे मौजूद अंडरआई बैग यानी पफी आईज को काफी राहत मिल सकती हैं। चेहरे पर आइसिंग करने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो भी नजर आता है और त्वचा को जवां रखने में मदद करता है।
अगर आपको कोरियंस जैसी नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये घरेलू चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।