Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

बालों की ग्रोथ होगी अच्छी अगर हेयर केयर रूटीन में करेंगी ये बदलाव

बालों की ग्रोथ अच्छी हो इसके लिए आप अपने हेयर केयर में बदलाव करना जरुरी है और इसके लिए आप इन आर्टिकल में दी गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-12-15, 08:00 IST
hair care routine

 हर महिला चाहती है कि उसके बालों को ग्रोथ अच्छी रहे और इसके लिए वो कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन, अगर आपका हेयर केयर रूटीन सही नहीं हैं तो इसका असर आपकी बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है। वहीं बालों को ग्रोथ अच्छी हो इसके लिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ बदलाव करना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आप बालों की ग्रोथ अच्छी करने के लिए फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

बालों को धोने से पहले करें मसाज

oiling tips for  hair

बालों को ग्रोथ अच्छी करने के लिए इन्हें अच्छी तरह से धोना जरूरी है। लेकिन, बालों को धोने से पहले आप इनकी अच्छी तरह से मसाज करें। मसाज करने से बालों को पोषण मिलेगा और इनकी ग्रोथ भी अच्छी रहेगी। वहीं मसाज करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए ट्राई करें सकते हैं कलौंजी और भृंगराज हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जाने फायदे

रोजाना न धोएं बाल

daimage hair care tips and ideas

बालों को रोजाना न धोएं। बालों को आप हफ्ते में 2 दिन धोएं। बालों को धोने के लिए अप शैम्पू साथ ही कंडीशनर का इस्तेमाल करें। वहीं किस तरह का शैम्पू और कंडिशनर आपके बालों के लिए सही रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।

बालों को करें ट्रिम

tips to reduce split ends hair problem in monsoon

बालों की ग्रोथ अच्छी रहे इसके लिए समय-समय बालों को ट्रिम करें। बालों को ट्रिम करने से इनकी ग्रोथ में इजाफा होता है। दरअसल, बालों को ट्रिम करने से स्प्लिट एंड्स की समस्या कम होती है और इस समस्या कम होने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें-पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik/her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।