Homemade Serum For Strong Hair: फ्रिजी और ड्राई बालों को कहें बाय-बाय

फ्रिजी बालों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। खासतौर पर मानसून के दौरान बाल बहुत ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है क्या किया जाए? अगर आपके लिए भी फ्रिजी बालों को मैनेज करना मुश्किल होता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए होममेड नेचुरल हेयर सीरम लेकर आए है।
जी हां स्किन की तरह बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वास्तव में, अगर आप अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं तो यह बहुत जरूरी चीजों में से एक है क्योंकि हेयरडू लुक को बेहतर बनाने में प्रमुख भूमिका निभाता है। लेकिन मानसून के दौरान, हमारे बाल बहुत ज्यादा ऑयल और फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए तो आप घर में नेचुरल चीजों से बना लीव-इन हेयर सीरम ट्राई कर सकती हैं। तो आइए इस सीरम को बनाने और लगाने के तरीके के बारे में जाने।
इसे जरूर पढ़ें: बालों को इस तरह कंघी करेंगी तो बाल रहेंगे घने, मुलायम और स्वस्थ
एलोवेरा हेयर सीरम बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जैल- ¼ कप
- नारियल तेल- 2 बड़े चम्मच
- गुलाब जल- 2.5 बड़ा चम्मच
- विटामिन ई ऑयल- 1 चम्मच
- जैस्मीन ऑयल- 12 बूंदें
अगर आप बालों को स्मूथ बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का नारियल तेल खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 195 रुपये है, लेकिन आप यहां से 155 रुपये में खरीद सकती हैं।
एलोवेरा हेयर सीरम बनाने का तरीका
- एक ब्लेंडर में एलोवेरा जेल डालें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- इसके बाद इसमें गुलाब जल, नारियल तेल और विटामिन ई ऑयल मिलाएं।
- पेस्ट को स्मूथ होने तक इसे ब्लेंड करें।
- ध्यान से, पेस्ट को स्प्रिट बोतल में डालें और उसमें 12 बूंदें जैस्मीन ऑयल की डालें।
- बोतल बंद करें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के लिए इसे अच्छी तरह से हिलाएं।
- आपका फ्रिजी बालों के लिए होममेड हेयर सीरम तैयार है।
- इसे आप साफ बालों पर लगाएं।
- सीरम की एक या दो बूंदे लें और अपने बालों के अंत में इसे अपनी उंगलियों से लगाएं।
- ध्यान रहें कि ऑयल को स्कैल्प पर सीधे न लगाएं क्योंकि इससे आपके बाल ऑयली दिख सकते हैं।
अगर आप बालों को स्मूथ बनाने के लिए विटामिन ई ऑयल घर बैठे खरीदना चाहती हैं तो इसे आप डिस्काउंट रेट में यहां से 205 रुपये में खरीद सकती हैं।
आवश्यक तेल सीरम
सामग्री
- जोजोबा तेल- 1 बड़ा चम्मच
- अरंडी का तेल-1 चम्मच
- लैवेंडर ऑयल- 8-10 बूंदें
- गुलाब जल- 5 बूंदें
- एक स्प्रे बोतल
इसे जरूर पढ़ें: Shiny Hair Tips: घर पर बना यह ‘हेयर मिस्ट’ बालों को बनाएगा सिल्की
आवश्यक तेल सीरम बनाने का तरीका
- एक बॉउल में, जोजोबा ऑयल, कैस्टर ऑयल और गुलाब जल की कुछ बूंदें एक साथ डालें।
- फिर इसमें लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब एक स्प्रे बोतल में इसे डालकर, 24 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- बाहर जाने से पहले, अपने बालों पर स्प्रे करें!
अगर आप हेयर सीरम बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का जोजोबा ऑयल घर बैठे खरीदना चाहती हैं तो इसे आप इसे आसानी से यहां से खरीद सकती हैं।
इस घर में बने नेचुरल हेयर सीरम से आप अपने बालों को फ्रिजी और ड्राई होने से बचा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।