झड़ते बालों का इलाज है ये होममेड मास्क,आप भी कर सकती हैं ट्राई

क्या जब भी आप बालों में कंघी करती हैं तो आपके हाथों में गुच्छा आ जाता है? इसे हेयर फॉल कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सर्दी के मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं। ऐसा हमेशा नहीं होता है। हेयर फॉल की समस्या कभी-भी हो सकती है। ऐसे में कई बार महंगे शैंपू भी काम नहीं आते हैं।
क्या आपके बालों में भी शैंपू कोई असर नहीं दिखाते हैं? तो ऐसे में आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों में मास्क लगाने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेयरफॉल के लिए मास्क बनाना सिखाएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि क्यों झड़ते हैं बाल।
झड़ते बालों का कारण?

बाल झड़ने के पीछे एख नहीं बल्कि कई कारण हैं।
- कई बार जब हम जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
- अत्यधिक दवाइयों के सेवन से भी हेयर फॉल की समस्या होने लगती है।
- हेयरस्टाइल्स और ट्रीटमेंट की वजह से भी हेयर लॉस की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- हार्मोन्स में बदलाव भी इस समस्या के इजात का कारण है।
- बढ़ती उम्र बालों से लेकर स्किन तक को प्रभावित करती है। एक उम्र के बाद कई लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, यह समस्या सभी के साथ नहीं होती है।
करी पत्ता से बनाएं हेयर मास्क

आवश्यक सामग्री
- 10-12 करी पत्ता
- 2 चम्मच नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें:बाल झड़ने की समस्या को कम करेंगे ये घरेलू नुस्खे
क्या करें?
- एक पैन में 2 चम्मच गर्म को गर्म करने के लिए रख दें।
- अब इसमें 10-12 करी पत्ता डालें और इसे पकने दें।
- करीब 5-7 मिनट गैस बंद कर दें।
- अब तेल को रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- लीजिए तैयार है आपका झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क।
इसे भी पढ़ें:इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होगी हेयर फॉल की समस्या
इस तरह करें इस्तेमाल?
- इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- फिंगर टिप से स्कैल्प को मसाज करें।
- हेयर मास्क को बालों में कुछ देर लगा रहने दें, ताकि यह बालों में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
- अब माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। (हेयर केयर टिप्स)
करी पत्ते और नारियल तेल के फायदे

- करी पत्ते में बेटा-केरोटिन और प्रोटीन होता है जो हेयर लॉस को होने से रोकता है। अगर आपके बाल पतले हैं तब भी आप इसका उपयोग कर सकती हैं।
- डेड हेयर फॉसिल्स को रिमूव करने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल करें।
- नारियल का तेल बालों को नमी प्रदान करता है। इसे लगाने से आपके ड्राई बाल अच्छे हो जाएंगे।
- बालों को नरिशमेंट चाहिए होती है। ऐसे में नारियल का तेल बालों को हेल्दी रखने मे मदद करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- हेयरफॉल न हो इसके लिए आपको बालों को ज्यादा धोना नहीं चाहिए। गीले बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
- बालों में कलर न करवाएं। हेयर कलर में केमिकल होता है जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इनमें से एक है हेयरफॉल।
- बालों को सही तरह से सुखाना जरूरी है। तौलिया से बालों को रगड़े नहीं। जब आप हेयर को रब करती हैं तो इससे बाल कमजोर हो जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।