डल बालों को खूबसूरत बनाता है ये सस्ता हेयर मास्क, 1 बार जरूर ट्राई करें

आप झड़ते बालों से परेशान हैं?
बालों में डैंड्रफ की समस्या भी है?
बाल ड्राई और डल भी दिखाई देते हैं?
तो परेशान न हों, बल्कि बालों से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए इस आर्टिकल में बताया पावर-पैक हेयर मास्क घर पर बनाकर लगाएं। आइए इसे बनाने और लगाने के तरीके को जानने के साथ इसके फायदों के बारे में भी जानते हैं।
घर पर अपने बालों की देखभाल करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक मास्क का इस्तेमाल करना है। हालांकि, बाजार में कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं, लेकिन केमिकल्स की मौजूदगी और महंगे होने के कारण हर महिला इसे इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती है। ऐसे में DIY हेयर मास्क से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। बिना पैसा खर्च किए आप किचन की साधारण सामग्री से घर पर ही अपना हेयर मास्क बना सकती हैं।
पावर-पैक हेयर मास्क के लिए सामग्री
- आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- शिकाकाई पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- दही- 2 बड़े चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 4 बड़े चम्मच
हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका
- सभी चीजों को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर इस हेयर मास्क को सिर से सिरों तक बालों में लगाएं।
- 15 मिनट के लिए प्लास्टिक बैग से कवर कर लें।
- फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
- आप चाहें, तो माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:डैंड्रफ, बालों का झड़ना और खुजली जैसी स्कैल्प की समस्याओं को खत्म करेंगे ये DIY टिप्स
पावर-पैक हेयर मास्क के फायदे
इस हेयर मास्क में मौजूद चीजों के बालों से जुड़े कई फायदे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
आंवला
आंवले में बहुत सारे आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो बालों के रोम में प्रवेश करते हैं, जिससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और घने होते हैं। इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में आयरन और कैरोटीन सामग्री के कारण यह बालों की ग्रोथ को भी उत्तेजित करता है।
शिकाकाई
शिकाकाई स्कैल्प से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है। ऐसा इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुणों के कारण होता है।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल बालों के शाफ्ट में प्रवेश करके और नमी को स्टोर करके बालों को मुलायम बनाता है और इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं।
दही
एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर दही स्कैल्प के संक्रमण को दूर रखने के लिए एक उत्कृष्ट सामग्री है। इसके अलावा, यह जिद्दी डैंड्रफ और खुजली को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही दही विटामिन-बी5 और डी से भरपूर होता है, जो इसे हमारे बालों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में बालों की चमक रखनी है बरकरार, तो आप भी ट्राई कर सकती हैं ये हेयर मास्क
डल बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर में बना ये सस्ता हेयर मास्क आप भी जरूर ट्राई करें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही आपको अपने बालों में फर्क दिखाई देगा। अगर आपकी भी बालों से जुड़ी कोई समस्या है? तो हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। बालों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।