हर दूसरे दिन चिपचिपे हो जाते हैं बाल? नीम और मेथी दाने का यह देसी नुस्खा आएगा आपके काम

बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं हर तरह के प्रयास करने लगती हैं। बात चाहे घरेलु नुस्खे की हो या महंगे ट्रीटमेंट की, महिलाएं अपने बालों की ग्रोथ के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आपके भी बोल हर थोड़े दिन में चिपचिपे या बेकार होने लगते हैं साथ ही डैंड्रफ ने भी आपको काफी परेशान कर दिया है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खबर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप एक खास उपाय आजमाकर अपने बालों से चिपचिपापन कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
बालों के लिए नीम और मेथी दाना का उपाय
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आपके भी बाल हर थोड़े दिन में चिपचिपे होने लगते हैं और आप डैंड्रफ की वजह से भी हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब आपको महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर भी अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से एक खास उपाय कर सकती हैं।इस उपाय को आजमाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- कहीं आपकी रसोई में पड़ा मेथी दाना खराब तो नहीं हो गया? इन टिप्स से करें पहचान
घने बालों के लिए मेथी दाना का उपाय
- मेथी दाना
- नीम के पत्ते
मेथी दाना से बनाएं बालों को खूबसूरत
- आप अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लें।
- इस पानी को गर्म करने के लिए रख दें और इसमें थोड़े मेथी दाने के साथ कुछ नीम के पत्ते डाल दें।
- दोनों को तब तक उबालें, जब तक की पानी आधा ना हो जाएं।
- जब पानी आधा हो जाएं या थोड़ा ही बचे तब इसे नार्मल होने के लिए रख दें।
- पानी नार्मल हो जाएं, तब इसमें थोड़ा माइल्ड शैम्पू मिक्स कर दें।
![2 - 2026-02-05T203158.874]()
- अब इस पानी की मदद से आप अपने बालों को धो सकती हैं।
- यह पानी आपके बालों के लिए बेस्ट हो सकता है।
- आप इस पानी का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इससे आपके बाल चिपचिपे होना कम होंगे और नैचुरली खूबसूरत बनेंगे।
- अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
