Homemade Tulsi Hair mask: क्या आप भी मेरी तरह बालों में बढ़ती डैंड्रफ से हैं परेशान? तुलसी और एलोवेरा से बना ये होममेड हेयर मास्क दिला सकता है राहत

बालों में डैंड्रफ की समस्या आम है और कई बार डैंड्रफ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि स्कैल्प में खुजली और पैच भी बनने लगते हैं। खासतौर पर सर्दियों में या फिर जाती हुई सर्दी के समय डैंड्रफ और ज्यादा बढ़ जाती है। डैंड्रफ दूर करने के लिए हम कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं जिसमें बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स भी शामिल होते हैं। कई बार आपके बालों में बाजार के प्रोडक्ट का साइड इफेक्ट भी हो सकता है और ये बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ही बेहतर माना जाता है। अगर आप भी बालों में डैंड्रफ और खुजली से परेशान हैं, तो आपके घर में मौजूद तुलसी और एलोवेरा से बना होममेड हेयर मास्क आपके लिए असरदार उपाय साबित हो सकता है। यह मास्क आपकी स्कैल्प को साफ करके हेल्दी बनाता है, जिससे डैंड्रफ कम होने के साथ बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। यह हेयर मास्क मैंने भी अपने बालों में ट्राई किया था और इससे मुझे काफी फायदा भी हुआ। आप भी ये हेयर मास्क डैंड्रफ कम करने के लिए जरूर ट्राई करें।
तुलसी और एलोवेरा हेयर मास्क के फायदे क्या हैं?
अगर हम आयुर्वेद की बात करें तो तुलसी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प की खुजली और किसी भी इंफेक्शन को शांत करती है। वहीं एलोवेरा स्कैल्प को डीप क्लींज करता है और स्कैल्प में जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंजाइम बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इन दोनों सामग्रियों का कॉम्बिनेशन स्कैल्प को डिटॉक्स करके हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे बालों से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम होती है।

हेयर मास्क बनाने की सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
- तुलसी की ताजी पत्तियां- 10-12
- मेथी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- Homemade Dandruff Hair Mask: बालों की जड़ों से कम हो सकता है डैंड्रफ, जानें देसी नुस्खा
हेयर मास्क बनाने की विधि
- तुलसी और एलोवेरा से तैयार हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को धोकर उनका पेस्ट बना लें।
- एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। आप पौधे से निकला हुआ एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं उसमें तुलसी का पेस्ट मिलाएं।
- इस पेस्ट में मेथी पाउडर और नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- ध्यान रहे कि आपको ऐसा पेस्ट बनाना है जो स्मूथ और लगाने में भी आसान हो और बालों पर थोड़ी देर तक टिका रहने लायक होना चाहिए।
- अगर पेस्ट की कंसिस्टेंसी ठीक न हो तो आप इसमें थोड़ा दही भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hibiscus Hair Mask: पार्लर जैसा बाउंसी कर्ल अब घर पर, गुडहल के फूल से ऐसे बनाएं हेयर मास्क
हेयर मास्क लगाने का तरीका
- मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर बालों में कंघा करें। ध्यान रखें कि आप हेयर मास्क का इस्तेमाल गंदे बालों में न करें। कोशिश करें कि मास्क लगाने से कम से कम 2 घंटे पहले बालों में शैम्पू किया हुआ हो।
- हेयर मास्क लगाने के लिए बालों को दो सेक्शन में बांट लें जिससे मास्क बालों की जड़ों तक अच्छी तरह से पहुंचे।
- हेयर मास्क बालों में उंगलियों से स्कैल्प पर लगाते हुए हल्की से मसाज करें। स्कैल्प में मास्क अच्छी तरह से लगाने के बाद मास्क को बालों की लेंथ पर लगाएं।
- अब शॉवर कैप या प्लास्टिक कैप पहन लें जिससे बालों में मास्क टिका रहे। कम से कम 1-2 घंटे बालों पर मास्क लगा रहने दें। इसके बाद बालों को पानी से धो लें। ध्यान रखें कि आप तुरंत शैम्पू न करें।
- बालों को अगले दिन किसी माइल्ड शैम्पू से धोएं। जरूरत हो तो बालों को दो बार शैंपू करें जिससे अतिरिक्त तेल बालों से निकल जाए।
- सप्ताह में कम से कम एक बार इस मास्क का इस्तेमाल बालों में करें। इससे डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ के लिए तुलसी और एलोवेरा जेल से तैयार मास्क काफी असरदार है। मैंने इसका इस्तेमाल किया और मुझे डैंड्रफ में काफी राहत भी मिली है, लेकिन आप जब भी इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तब ध्यान रखें कि पैच टेस्ट कर लें। जिससे इस मास्क का कोई साइड इफ़ेक्ट न हो।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।