Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

Cold Milk & Aloe Vera for Face: ठंडा दूध और एलोवेरा जेल पैक चेहरे को देगा बर्फ जैसी ठंडक, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और चेहरे पर होने वाली इन परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में। 
Updated:- 2026-04-29, 19:07 IST
image

गर्मी का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं। इस मौसम में स्किन डल, ड्राई और बेजान होने लगती है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं साथ ही पार्लर के चक्कर भी काटती हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिश के बाद भी कुछ महिलाओं को फर्क देखने को नहीं मिल पाता है, जिससे वे परेशान होने लगती हैं। लेकिन अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास नुस्खा बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही स्किन पर हो रही प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं।

एलोवेरा और ठंडे दूध का ऐसे करें इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम जैसे ही शुरू होता है, वैसे ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर दूध और एलोवेरा का इस्तेमाल कर एक खास पेस्ट बना सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-04-29T163956.706

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  • ठंडा दूध
  • 1 चम्मच मलाई
  • कुछ बूंद ग्लिसरीन

यह भी पढ़ें- DIY Natural Sunscreen: एलोवेरा जेल में मिलाएं ये 2 चीजें और बनाएं बाजार जैसी सनस्क्रीन, चेहरे पर नहीं होगी टैनिंग

पेस्ट बनाने का तरीका

  • इस पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब इसमें थोड़ा ठंडा दूध और थोड़ी सी मलाई डाल दें।
  • इन सभी सामग्री को आप अच्छी तरह फेंट लें।  

    2 - 2026-04-29T163952.898

  • आप चाहें, तो कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिक्स कर स्मूथ पेस्ट बना सकती हैं।
  • अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है, आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बी में भरकर रख दें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं।
  • थोड़ी देर के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

आप इस खास पेस्ट को चेहरे के अलावा गर्दन पर भी लगा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर इस पेस्ट के बाद आपको किसी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम होती है, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट और डॉक्टर की राय जरूर लें। 

यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं एलोवेरा जेल से आएगा Instant Glow सिर्फ 1 चीज मिलाकर आसान फेस पैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।