Aloe Vera Gel Face Soap DIY: महंगे फेस वॉश छोड़ें, घर पर एलोवेरा जेल से बनाएं नेचुरल फेस सोप, जानें बनाने का आसान तरीका

Homemade Face Shop: आजकल बाजार में मिलने वाले फेस वॉश और साबुन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को तुरंत साफ तो कर देते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए देखा जाए तो यह त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नेचुरल तरीके से करना चाहती हैं, तो घर पर बना एलोवेरा जेल फेस सोप बना सकती हैं। अपने चेहरे की देखभाल करने का यह बहुत ही अच्छा तरीका हो सकता है। यह न केवल त्वचा को साफ करता है, बल्कि उसे हाइड्रेट, सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनाता है।
एलोवेरा को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि आप इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर बना सकती हैं। इस सोप को बनाने की सरल विधि हमें बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ। तो चलिए जानते हैं आसान स्टेप्स में घर पर एलोवेरा जेल फेस सोप बनाने का तरीका।
एलोवेरा जेल साबुन बनाने की सामग्री
घर पर एलोवेरा साबुन बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। आप आसानी से उपलब्ध सामग्री से इसे तैयार कर सकती हैं।
- 1 ग्लिसरीन युक्त साबुन का टुकड़ा
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 5 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
- 1 साबुन बनाने का मोल्ड
एलोवेरा जेल साबुन बनाने की विधि
- सबसे पहले ग्लिसरीन साबुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि वह आसानी से पिघल सके। अब एक बर्तन में डबल बॉयलर मेथड से साबुन को धीरे-धीरे पिघलाएं। ध्यान रखें कि इसे सीधे तेज आंच पर न रखें, वरना साबुन की क्वालिटी खराब हो सकती है।
- जब साबुन पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें नारियल का तेल और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालकर मिश्रण को स्मूद होने तक मिक्स करें।
- अब तैयार मिश्रण को साबुन के मोल्ड में डाल दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आप इसे 2-3 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर रख सकती हैं या जल्दी सेट करने के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं।
- जब साबुन पूरी तरह सख्त हो जाए, तब उसे मोल्ड से निकाल लें। आपका नेचुरल एलोवेरा फेस सोप इस्तेमाल के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Aloevera Gel में इस तेल की 5 बूंद मिलाकर चेहरे पर रोज लगाएं, डीप क्लीन हो जाएगी स्किन
एलोवेरा जेल साबुन लगाने से त्वचा को फायदे
घर पर बना यह एलोवेरा साबुन आपकी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
- सबसे पहला फायदा यह है कि यह त्वचा को डीप क्लीन करता है। इसमें मौजूद नेचुरल गुण त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी को साफ करते हैं, जिससे चेहरा फ्रेश और क्लीन नजर आता है।
- यह साबुन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। एलोवेरा और नारियल तेल मिलकर स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती और मुलायम बनी रहती है।
- यह साबुन स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखरती है और चेहरा ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिखता है।
- इसके अलावा, एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
- वहीं रोजमेरी एसेंशियल ऑयल त्वचा को रिफ्रेश करने के साथ-साथ उसे टोन करने में भी मदद करता है।
नोट- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो यह साबुन आपके लिए और भी अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें कोई हार्श केमिकल्स नहीं होते। हालांकि, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Summer Skin Care: तेज धूप के कारण चेहरे की चमक हो गई है गायब, बस 2 स्टेप्स में Face पर आ जाएगा ग्लो
अगर आप इस तरह के नेचुरल और होममेड प्रोडक्ट्स को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं, तो आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रह सकती है। नियमित इस्तेमाल से आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत भी कम महसूस होगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Source: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।