herzindagi
Homemade face wash ideas

ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस वॉश

स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप घर पर आसान तरीके से फेस वॉश तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-20, 09:50 IST

स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्किन को सॉफ्ट रख सकें। लेकिन ये प्रोडक्ट स्किन को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद हार्मफुल केमिकल स्किन में मौजूद ऑयल को खत्म कर देते हैं। ऐसे में आप घर पर भी फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। आप होममेड फेस वॉश तैयार करके स्किन की ड्राईनेस को कम कर सकती हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है।

मिल्क फेस वॉश

Milk face wash tips

हम सभी जानते हैं कि दूध स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है। 

सामग्री

  • दूध-1/2 कप
  • हल्दी- चुटकी भर
  • शहद- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल लें।
  • इसमें दूध डालें और इसे हल्का गाढ़ा होने तक उबाल लें।
  • इसके बाद इसे ठंडा करें।
  • अब इसमें शहद और हल्दी को मिक्स करें।
  • फेस वॉश तैयार हो जाएगा।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फेस को पानी से साफ करें।
  • इसके बाद घर पर बनाए गए फेस वॉश (फेस वॉश लगाने के तरीके) को चेहरे पर लगाएं।
  • फिर हाथों से सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें।
  • अब अपने फेस को पानी से धो लें।
  • इससे स्किन पर चमक आ जाएगी।

दही और शहद फेस वॉश

Curd face wash

दही और शहद ड्राई स्किन के लिए आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है।

सामग्री

  • दही- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • इसमें दही और शहद को मिक्स करें।
  • फेस वॉश तैयार हो जाएगा।

लगाने के तरीका

  • इसे लगाने के लिए चेहरे को पानी से साफ करें।
  • फिर बनाए हुए फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं। 
  • अब इसे कुछ देर तक चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी की मदद से फेस को साफ कर लें।
  • चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर हैक्स)  जरूर लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर पर बनाए गए फेस वॉश को ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
  • आप इनका इस्तेमाल रोजाना स्किन के लिए कर सकती हैं।
  • फेस वॉश को और भी कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।