Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Face Scrub For Clear Skin: होली से पहले स्टोर करके रख लें ये फेस स्क्रब, रंग उतारने में नहीं लगेगा समय

Homemade Face Scrub: होली खेलना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन जब चेहरे पर से रंग को उतारने की बारी आती है, तो इसके लिए हम कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये साफ नहीं होता है। ऐसे में आप पहले ही घर पर स्क्रब को तैयार करें।
Updated:- 2026-02-23, 18:14 IST
image

Homemade Face Scrub For Clear Skin: होली का त्योहार हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम इस त्योहार को मनाने के लिए कई सारे रंगों को लेकर आते हैं। सभी को अलग-अलग रंग लगाते हैं, लेकिन होली खेलने के बाद इसे हटाने की बारी आती है, तो हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। अलग-अलग चीजों को हम चेहरे पर लगाते हैं, लेकिन इससे रंग साफ नहीं होता है। ऐसे में आप चेहरे के रंग को उतारने के लिए पहले से ही स्क्रब को बनाएं, ताकि इससे आपके चेहरे पर रंग आसानी से उतर सके। आइए डॉ स्वाति जो की एक फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, उनके बताए गए तरीके से फेस स्क्रब को तैयार करते हैं।

बेसन और मसूर दाल का फेस स्क्रब

बेसन सदियों से उबटन के रूप में इस्तेमाल होता आया है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और पिगमेंटेशन को कम करता है। इसका स्क्रब बनाकर आप स्टोर करके रखें और होली वाले दिन रंग को उतारने के लिए लगाएं। आपके चेहरे पर रंग नजर नहीं आएगा। साथ ही चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी भी नहीं होगी।

besan

बेसन और मसूर दाल के स्क्रब को कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको एक एयर टाइट कंटेनर में 2 चम्मच बेसन लेना है।
  • इसमें पीसी हुई मसूर की दाल को डालना है।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्टोर करें।
  • जब आप होली खेलने के बाद आए, तो एक कटोरी में इसे निकाल लें।
  • इसमें थोड़ा सा गुलाबजल और पानी को मिक्स करके इसका स्क्रब बनाएं।
  • चेहरे को पानी से साफ करने के बाद इसे लगाएं।
  • इसे 5 मिनट के लिए रब करें।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इससे आपके चेहरे का रंग हल्का होना शुरु हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम

चावल के आटे और कॉफी स्क्रब

आप चेहरे के रंग को उतारने के लिए चावल के आटे और कॉफी के स्क्रब को लगा सकती हैं। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

Face scrub (7)

चावल के आटे और कॉफी स्क्रब को कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को भिगोकर इसका पेस्ट बनाना है।
  • इसमें आपको कॉफी पाउडर डालना है।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्टोर कर लें।
  • होली वाले दिन चेहरे का रंग उतारने के लिए इसे एक कटोरी में निकालकर थोड़ा सा एलोवेरा जेल और पानी मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
  • फिर इस फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाने के बाद 5 मिनट के लिए रब करें।
  • इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।

यह भी पढ़ें- डेड स्किन सेल्स को हटाकर गजब का ग्लो देते हैं ये होममेड हर्बल फेस स्क्रब

इस तरह के फेस स्क्रब को बनाकर आप होली वाले दिन रंग को उतारने के लिए लगा सकती हैं। आप चाहें तो इसे पहले पैच टेस्ट कर सकती हैं, ताकि आपको पता चल जाए कि ये आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं। इस तरह के फेस स्क्रब को लगना से चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।