Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई सारे प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो महंगे आते हैं और इनकी इस्तेमाल हम ज्यादा समय के लिए नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप घर पर बने स्क्रब को हर स्किन टाइप पर लगाकर चेहरे की चमक को बढ़ा सकती हैं। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 उन्होंने ऐसे ही स्क्रब के बारे में बताया है, जिसे आप घर पर बनाकर चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकती हैं। साथ ही चेहरे के निखार को दोगुना कर सकती हैं।
चेहरे के लिए मसूर की दाल और दही का स्क्रब
स्किन के लिए मसूर की दाल और दही का इस्तेमाल करके चेहरे के लिए फेस स्क्रब को बना सकती हैं। इससे ब्लैकहेड्स और मुहांसों की समस्या कम हो सकती है।

- इसके लिए आपको 1 चम्मच पिसी हुई मसूर दाल लेनी है।
- इसमें आपको 1 चम्मच ताजी दही मिक्स करनी है।
- इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इसका स्क्रब बनाएं।
- फिर चेहरे पर इसे अप्लाई करके हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- इसके बाद चेहरे को 15 मिनट बाद साफ कर लें।
- इससे आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी। साथ ही चेहरे पर चमक नजर आएगी।
चेहरे के लिए बनाएं कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब
त्वचा को स्क्रब करते समय नमी की जरूरत होती है ताकि त्वचा और ज्यादा ड्राई न हो जाए। ऐसे में आप कॉफी और नारियल तेल के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको पीसी हुई कॉफी लेनी है।
- इसमें आपको 1 चम्मच के आसपास नारियल तेल को मिक्स करना करना है।
- इसके बाद इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना है।
- फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में इसे रब करना है।
- इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करना है।
- कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो चेहरे पर चमक लाती है, वहीं नारियल तेल त्वचा को अंदर तक हाइड्रेट करता है। इसलिए ये स्क्रब चेहरे के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें- Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
इन फेस स्क्रब को आप घर पर बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे चेहरासाफ और ग्लोइंग नजर आएगा। साथ ही आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमा करने की जरूर नहीं पड़ेगी। बस आपको एक बार किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना होगा।
यह भी पढ़ें- डेड स्किन सेल्स को हटाकर गजब का ग्लो देते हैं ये होममेड हर्बल फेस स्क्रब
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।