Coffee Benefits for Skin: मानसून सीजन में कॉफी पाउडर की मदद से पाएं ग्लोइंग स्किन

मानसून सीजन में स्किन की केयर काफी जरुरी होता है और ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में स्किन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती हैं। स्किन से केयर करने के लिए जहां महिलाएं कई सारे उपाय करती हैं तो हैं इन उपायों में कॉफी भी है जिसका इस्तेमाल मानसून सीजन में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जा सकता है। वहीं ग्लोइंग स्किन के लिए किस तरह कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें इसके लिए हमने एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमे बताया है किस तरह से मानसून सीजन में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किस तरह कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें।
चेहरे के लिए फायदेमंद हैं कॉफी पाउडर

कॉफी पाउडर चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है साथ ही कई तरह के एसिड होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। वहीं कॉफी पाउडर की मदद से त्वचा पर ग्लो आता हैं साथ ही स्किन की त्वचा सॉफ्ट हो जाती हैं। वहीं एक्सपर्ट के अनुसार, कॉफी पाउडर के कुछ चीजों के मिलाकर इसे फेस मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिए कॉफी स्क्रब से घर पर कैसे पाएं ग्लोइंग त्वचा
कॉफी पाउडर, नारियल तेल और चीनी का फेस मास्क
सामग्री
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1/2 चम्मच नारियल का तेल
- 2 बड़े चम्मच चिन्नी का पाउडर
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में कॉफी पाउडर लें।
- इसमें नारियल का तेल डालें।
- इसके बाद इसमें चीनी पाउडर डालें।
- इन तीनो चीजों को अच्छी तरह मिलाएं
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
कॉफी पाउडर, कच्चा दूध और दालचीनी पाउडर

सामग्री
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1/4 चम्मच दाल चीनी पाउडर
- 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में कॉफी पाउडर लें।
- इसमें कच्चा दूध डालें।
- इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर डालें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद मसाज करते हुए चेहरे को धो लें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्किन को हेल्दी बनाने के लिए यूज़ करें कॉफी मास्क
नोट- यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है या आपको कॉफी से एलर्जी है, तो बिना स्किन एक्सपर्ट की सलाह के आपको त्वचा पर कॉफी का प्रयोग नहीं करना चाहिए साथ ही ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।