herzindagi
face pack for damaged skin in hindi

बेजान त्वचा में जान डालेगा घर में मौजूद चीजों से बना यह फेस पैक

त्वचा की देखभाल करने के लिए घर में मौजूद चीजें बेहद फायदेमंद होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों में किसी भी तरह का कोई भी केमिकल मौजूद नहीं होता है।
Editorial
Updated:- 2023-04-18, 16:53 IST

अक्सर गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा बढ़ती धूप के कारण डैमेज हो जाती है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन भी कई हद तक बढ़ जाता है। साथ ही त्वचा बेजान नजर आने लगती है। बता दें कि खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको त्वचा के टेक्सचर और टाइप के हिसाब से सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।

वहीं इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा की कई लेयर तक उसे डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा फेस पैक जो घर में मौजूद चीजों की मदद से बनाया गया है और 100% स्किन के लिए फायदेमंद है। साथ ही बताएंगे इस फेस पैक में मौजूद चीजों के त्वचा को होने वाले लाभ। 

आवश्यक सामग्री 

honey on face

  • खीरा 
  • शहद 
  • दही 
  • कॉफ़ी 

इसे भी पढ़ें :   गर्मियों में त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे ये Face Toner

शहद के फायदे 

  • एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • बता दें कि शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

face pack at home

कॉफी के फायदे 

  • कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
  • साथ ही कॉफी पाउडर धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाता है।
  • इसका इस्तेमाल स्किन की गंदगी को खत्म करने के लिए भी किया जाता है।

cucumber on face

खीरे के फायदे 

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • बता दें कि इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

यह विडियो भी देखें

दही के फायदे 

  • त्वचा को निखरा हुआ बनाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

 इसे भी पढ़ें :  नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा जाएगी निखर

कैसे करें इस्तेमाल ?

skin care face pack

  • सबसे पहले आप एक बाउल में करीब 1 खीरे को पीसकर डालें।
  • इसके बाद आप इसमें 1 से 2 चम्मच शहद और दही के मिलाएं।
  • साथ ही इसमें एक चौथाई चम्मच कॉफ़ी की डालें।
  • इन चारों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • मिक्स करने के बाद आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • ध्यान रहे कि फेस पैक लगाने से पहले आप चेहरा साफ पानी से धो लें।
  • फेस पैक को लगाने के लिए आप ब्रश की सहायता भी ले सकती हैं।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार तक कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको डैमेज स्किन के लिए घर में मौजूद चीजों से बना फेस पैक और उसमें मौजूद चीजों के त्वचा को लाभ पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।