herzindagi
apply these things on the face after bath in hindi

नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा जाएगी निखर

ग्लोइंग स्किन के लिए आपको नहाने के बाद सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यानी आपको त्वचा पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-04-17, 20:00 IST

हम सभी रोजाना नहाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि नहाने के बाद भी आपकी स्किन ग्लोइंग नजर नहीं आती है? इसका अहम कारण सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करना है। नहाने के बाद आपको अपनी त्वचा को अच्छे से पैंपर करना चाहिए। नहाने के बाद आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा ग्लोइंग रहे।

चेहरा करें साफ

नहाने के बाद आपको सबसे पहले फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। शरीर के साथ-साथ चेहरे को भी साफ रखना जरूरी है। गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। फेस वॉश के उपयोग से चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी, जिससे आपकी स्किन निखर जाएगी। चेहरा धोने के लिए आपको गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके कारण स्किन ड्राई हो जाती है।

लगाएं सीरम

use face serum for glowing skinचेहरे को साफ करने के बाद सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। सीरम के उपयोग से चेहरा हाइड्रेट रहता है। यही नहीं, सीरम ग्लोइंग स्किन का भी राज है। अगर आप रोजाना नहाने के बाद चेहरे पर सीरम का उपयोग करेंगी तो आपको कुछ ही दिन फर्क नजर आएगा। सीरम लाइट वेट होता है। इसलिए यह स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है।

मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें

use moisturizer for glowing skinचेहरे पर सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइज लगाएं। मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाने का काम करेगा। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर खरीदना चाहिए। मॉइश्चराइजर के नियमित उपयोग से आपकी स्किन कुछ समय में ग्लो करने लगेगी।

इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं

फेशियल क्रीम

facial cream for glowing skin

नहाने के बाद त्वता पर फेशियल क्रीम लगानी चाहिए। फेशियल क्रीम को खासतौर पर त्वचा के लिए बनाया गया है। इसके उपयोग से रूखापन नहीं होगा। साथ ही आपकी स्किन निखरी नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें:How to Get Glowing Skin: त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार त्वचा को भाप दें। फेस स्टीमिंग से पोर्स खुल जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड की परेशानी भी नहीं होगी।
  • त्वचा पर फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क खरीदें। आप चाहें तो घर पर ही मास्क भी बना सकती हैं।
  • हफ्ते में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन रिमूव हो जाती है, जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आती है।

यह विडियो भी देखें

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।