इन तरीकों से करें चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल

क्या आपकी भी सुबह बिना कॉफी के शुरू नहीं होती है? ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी पीने से आपको एनर्जी मिलती है। कॉफी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसलिए आज बाजार में कॉफी से बने कई प्रोडक्ट बेचे जाते हैं। आप भी कॉफी को अपने स्किन केयर में शामिल कर सकती हैं? अब आप सोच रही होंगी कैसे? तो यह जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
आई मास्क बनाएं
क्या चाहिए?
½ चम्मच कॉफी
½ चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करें?
- एक बाउल में ऑलिव ऑयल और कॉफी डालें।
- अब इसे अच्छे से मिला लें, ताकि इसका थिक पेस्ट बन जाए।
- अब इस पेस्ट को आंखों की नीचे लगाएं।
- करीब दस मिनट बाद एक गीले मुलायम कपड़े से आंखों के आस पास के एरिया को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:1 चम्मच कॉफी से स्किन की ये परेशानियां करें हल, एक्सपर्ट से जानें
फेस स्क्रब
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मचऑलिव ऑयल
क्या करें?
- कॉफी स्क्रब बनाने के लिए दोचम्मचकॉफी पाउडर में एकचम्मचऑलिव ऑयल डालें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और इसका पेस्ट बना लें।
- अब इस कॉफी फेस स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें।
- आपको तेज दबाव के साथ कॉफी को त्वचा में नहीं रगड़ना है। ऐसा करने से स्किन छिल सकती है।
- अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:Beauty Tricks: केवल 1 चम्मच कॉफी से चेहरे की झुर्रियां और डलनेस हो सकती है छूमंतर, अपनाएं ये टिप्स
कॉफी फेस मास्क
ड्राई स्किन के कारण त्वचा का निखार छिन जाता है। यही नहीं, त्वचा पर मेकअप भी अच्छे से नहीं लग पाता है। आप कॉफी से फेस मास्क भी बना सकती हैं। यह मास्क आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाएगा।
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच कॉफी पाउडर
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
क्या करें?
- 2 चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें। (कॉफी फेशियल कैसे करें)
- करीब दस मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
रेडनेस करे दूर
क्या करें?
- इसके लिए एक कप उबली हुई कॉफी को ठंडे पानी में मिलाएं।
- अब इस पानी में एक साफ कपड़ा भिगोकर अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।
- अब इस कपड़े को प्रभावित जगह पर लगाएं और पैट करें।
- इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 4-5 बार करें।
नोट: त्वचा पर कॉफी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि क्या यह आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं। साथ ही स्क्रब और फेस वॉश करने के बाद मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करना ना भूलें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।