करीना से लेकर करिश्‍मा और एली तक, ये एक्‍ट्रेसेस ग्‍लोइंग स्किन के लिए लगाती हैं होममेड फेस मास्‍क

आप भी अपनी स्किन को ग्‍लोइंग बनाने के लिए बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस करीना और एली की तरह होममेड फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2020-06-02, 17:03 IST
kareena kapoor homemade pack for skin main

ज्‍यादातर महिलाएं ग्‍लोइंग स्किन चाहती हैं और इसके लिए सबसे ज्‍यादा भरोसा नेचुरल चीजों पर ही करती हैं। बॉलीवुड की एक्‍ट्रेसेस भी अपनी स्किन को ग्‍लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करना चाहती हैं लेकिन समय की कमी के चलते वह ऐसा कर नहीं पाती हैं। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्‍स घर में मौजूद होने के कारण अपनी स्किन की अच्‍छे से केयर रहे हैं। वह न केवल अपनी अच्‍छे से केयर कर रहे हैं बल्कि इंस्‍टाग्राम अकाउंट के माध्‍यम से फैंस के साथ अपना स्किन केयर रूटीन शेयर करके, उन्‍हें भी ऐसा करने के लिए इंस्‍पायर कर रहे हैं। सबसे अच्‍छी बात वह स्किन केयर के लिए नेचुरल और होममेड चीजों का इस्‍तेमाल कर रही हैं। जिसे आप भी आसानी से इस्‍तेमाल करके अपनी स्किन को ग्‍लोइंग बना सकती हैं। जी हां कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की थी, जिसमें वह चेहरे पर होममेड फेस मास्‍क लगाए दिखाई दे रही थी। साथ ही बॉलीवुड की की एक्‍ट्रेस एली ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की थी। इसके अलावा बहुत सारी एक्‍ट्रेसेस ने अपना स्किन केयर रूटीन फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। आइए ऐसी ही कुछ एक्‍ट्रेसेस के बारे में जानें, जो अपनी स्किन केयर के लिए होममेड फेस पैक का इस्‍तेमाल कर रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर गर्मियों में करती हैं होममेड मास्‍क का इस्‍तेमाल, जानें स्किन के लिए क्‍यों है जरूरी   

करीना और करिश्‍मा करती हैं माचा फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल

kareena karishma inside

करीना कपूर खान भी स्किन केयर के लिए नेचुरल चीजों से बने मास्‍क का न केवल इस्‍तेमाल करती हैं बल्कि अपने फैंस को इसे इस्‍तेमाल करने की सलाह भी देती हैं। इसलिए करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्किन केयर के लिए बहुत सारे होममेड फेस मास्‍क शेयर किए है। और इन फेस मास्‍क के बारे में हमने आपको कुछ दिनों पहले बताया भी था। (करीना कपूर होममेड फेस मास्‍क) हाल ही में उन्‍होंने एक और नेचुरल चीजों से बना फेस मास्‍क शेयर किया। इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में करीना और करिश्‍मा दोनों बहनें माचा फेस मास्‍क लगाए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, "पैकिंग और पाउटिंग एक साथ। यह माचा मास्‍क बहुत अच्छा है।" उन्होंने इस मास्क का क्रेडिट निशा सरीन को दिया।

सोहा अली खान भी लगाती हैं माचा फेस मास्‍क

soha ali khan inside

सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी करीना और करिश्मा की तरह स्किन केयर के लिए माचा टी का इस्‍तेमाल करती हैं। सोहा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थीं, जिसमें माचा फेस मास्क के साथ नजर आई थीं। यानि अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक्‍ट्रेसेस को यह फेस मास्‍क काफी पसंद है। ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस पैक लगाने के लिए आप भी इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

माचा टी फेस मास्‍क के फायदे

  • माचा टी से टॉक्सिन को दूर करने और त्‍वचा की लोच को बढ़ाने में हेल्‍प करता है। इससे आपका चेहरा जवां दिखता है।
  • माचा टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में फ्री रेडिकल्‍स से लड़ते हैं और त्वचा के सेल्‍स को नुकसान से बचाते हैं। माचा ग्रीन टी से पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और फाइन लाइन्‍स को भी कम करने में मदद मिलती है।
  • चेहरे पर बड़े पोर्स एक आम समस्या है जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है और माचा ग्रीन टी का इस्‍तेमाल करने से पोर्स के साइज को कम करने में हेल्‍प मिलती है।  
  • माचा में विटामिन के होता है जो आपके चेहरे खासतौर पर आंखों के आस-पास होने वाले पफीनेस को कम करने में मददगार है।

 

माचा टी फेस मास्‍क बनाने का तरीका

  • आप माचा पाउडर को शहद और एवोकाडो के साथ अच्‍छे से मिलाकर पैक बना लें। 
  • फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
  • शहद और एवोकाडो में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाते हैं।

एली अबराम करती है बीटरूट मास्‍क का इस्‍तेमाल

elli face pack inside

मॉडल और एक्ट्रेस एली अबराम भी अपनी स्किन की केयर के लिए नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। हाल ही में एली ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बीटरूट मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। एली ने इसे अपने चेहरे पर ही नहीं बल्कि अपनी पूरी बॉडी पर लगाया है। एली अवराम फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, 'चुकंदर की दुकान। मेरे घर पर काम करने वाली लड़की ऊषा का आइडिया है। मैम पूरी बॉडी में लगाते हैं। हमने चेहरे से शुरू किया और पूरी बॉडी पर पहुंच गए। फिर कुछ देर बाद वह मुझे एलियन कहने लगी। मुझे इस बात पर खुशी हुई कि उसे काफी जानकारी है।' हेल्‍थ के साथ-साथ बीटरूट यानि चुकंदर स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप स्किन से जुड़ी कई समस्‍याओं जैसे डार्क सर्कल्‍स, कील मुंहासों और दाग-धब्‍बों से निजात पा सकती हैं। जी हां यह नेचुरल उपाय आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बीटरूट मास्‍क के फायदे

  • यह फेस मास्‍क आपकी स्किन को मॉश्चराइज करने में भी हेल्‍प करता है। 
  • बीटरूट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसके लगाने से चेहरे पर ग्‍लो आता है और चेहरे की फाइन लाइन्‍स दूर होती है।  
  • सूरज के लगातार संपर्क में रहने से स्किन टैन हो जाती हैं। लेकिन चुकंदर का फेस मास्‍क लगाने से आप इस समस्‍या से बच सकती हैं। 
  • बीटरूट में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो जिद्दी से जिद्दी डार्क सर्कल्‍स को हल्का करने में भी हेल्‍प करते है।
  • चुकंदर में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को रोकने का काम करते है।

इसे जरूर पढ़ें:  ग्‍लोइंग स्किन के लिए कीर्ति कुल्हारी की तरह 3-स्टेप स्किन केयर रूटीन फॉलो करें

 

बीटरूट मास्‍क बनाने का तरीका

  • इस मास्‍क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच चुकंदर के रस की जरूरत होती है। 
  • फिर एक कटोरी लेकर उसमें संतरे के छिलके और चुकंदर का रस अच्‍छी तरह मिलाकर पेस्‍ट बना लें।  
  • इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें।
  • आप चाहे तो इसे दूसरे तरीके से भी बना सकते है। इसके लिए आपको 3 चम्मच चुकंदर का रस और 2 चम्मच दही की जरूरत होती है। 
  • दोनों चीजों को अच्‍छे से मिलाकर पैक बना लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
  • कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। 
  • आप चाहे तो दोनों मास्‍क को चेहरे से हटाते समय सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं। 
  • इससे त्‍वचा में मौजूद डेड स्किन सेल्‍स भी निकल जाते हैं।

आप भी इन नेचुरल चीजों का इस्‍तेमाल करके अपनी स्किन को ग्‍लोइंग बना सकती हैं। तो देर किस बात की अपनी फेवरेट एक्‍ट्रेस का फेस मास्‍क आप भी इस्‍तेमाल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।