टीवी एक्‍ट्रेस जूही परमार से सीखें घर पर 'राइस वॉटर कंडीशनर' बनाने की आसान विधि

बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए घर पर ही बनाएं चावल के पानी से हेयर कंडीशनर। 
Updated:- 2021-03-17, 18:27 IST
juhi parmar tips for strong hair

गलत खान-पान, प्रदूषण और हीटिंग प्रोडक्‍ट्स के कारण बालों पर काफी गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बाल रूखे-सूखे और बेजान हो जाते हैं। हालांकि, बाजार में बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स आते हैं, जो बालों को स्‍ट्रॉन्‍ग और चमकदार बनाने का दावा करते हैं। मगर इनका प्रभाव स्‍थाई नहीं होता है।

टीवी एक्‍ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्‍होंने बताया है कि कैसे फ्रि में घर पर ही बालों में घरेलू कंडीशनर लगा कर उनमें दोबारा जान डाली जा सकती है।

तो चलिए जूही से जानते हैं घर पर आसान तरीके से बालों के लिए कंडीशनर बनाने की विधि।

सामग्री

  • 2 बड़े चम्‍मच चावल
  • 1 नींबू का रस

विधि

  • सबसे पहले चावल को पानी में भिगो दें। जूही कहती हैं, 'अपने बालों की लेंथ के हिसाब से पानी की मात्रा लें। ताकि आपके पूरे बाल चावल के पानी से कवर हो सकें।'
  • इसके बाद आपको 30 मिनट के लिए चावल को पानी में भिगो कर रखना है। फिर चावल को पानी में अच्‍छे से मैश करें।
  • जब पानी का रंग मिल्‍की हो जाए तो उसे छान कर अलग रख लें।
  • अब इस पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। अच्‍छे से मिक्‍स करें और इस मिश्रण को जड़ों से लगाते हुए बालों की लेंथ तक कवर करें।
  • इस पानी को 15 से 20 मिनट के लिए आप बालों में लगाएं रहें और फिर बालों को वॉश कर दें।
  • ऐसा हर बार बालों को शैंपू से वॉश करने के बाद करें। इससे आपके बाल सिल्‍की सॉफ्ट हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: जानें तेल के इस्‍तेमाल से कैसे दूर हो सकती है डैंड्रफ की समस्‍या

rice water conditioner for shiny hair

बालों के लिए राइस वॉटर के लाभ

केवल बालों को कंडीशनर करने के लिए ही नहीं बल्कि बालों की दूसरी समस्‍याओं को भी दूर कर देता है राइस वॉटर। तो चलिए जानते हैं बालों के लिए राइस वॉटर के अन्‍य लाभ।

बालों की ग्रोथ

चावल के पानी में विटामिन- B,C,E होता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्‍छा होता है। इतना ही नहीं, चावल के पानी में मौजूद एमिनो एसिड नए बालों को उगने में मदद करता है।

दो मुंहे बाल

अगर आपको दो मुंहे बालों की परेशानी है तो आपको चावल का पानी बालों में जरूर लगाना चाहिए क्‍योंकि यह बालों को मॉइश्‍चराइज करता है और रूखे-बेजान बालों में जान डालता है। इससे दो मुंहे बालों की समस्‍या भी दूर हो जाती है।

बालों को मजबूत बनाता है

अगर आपके बाल कमजोर हैं और थोड़ा सा भी खींचने से टूट जाते हैं तो आपको बालों में चावल के पानी से मसाज जरूर करनी चाहिए। इसमें इनोसिटोल नाम का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्‍या को कम करता है।

इसे जरूर पढ़ें:एंटी-डैंड्रफ शैम्पू खरीदने से पहले इन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स पर जरूर करें फोकस

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है

मौसम कोई भी हो डैंड्रफ की समस्‍या से कभी भी हो सकती है। अगर आप डैंड्रफ की समस्‍या से परेशान हैं तो आपको चावल का पानी इस्‍तेमाल करके देखना चाहिए। अगर आप चावल के पानी से नियमित बालों को धोती हैं तो आपके बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएंगे।

बालों की केयर से जुड़े और भी घरेलू नुस्‍खें और उपचार जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।