सर्दियों में स्किन केयर के लिए बनाएं ये होममेड क्लींजर

मौसम चाहे जो भी हो, लेकिन चेहरे की गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी होता है। अमूमन चेहरे को क्लीन करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब बात ठंड की होती है तो मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त क्लींजर आपकी स्किन को और भी अधिक रूखा बना सकते हैं। जिससे आपकी स्किन अधिक इरिटेटिड हो जाती है।
ऐसे में अगर आप सच में अपनी स्किन को बेहतर तरीके से ध्यान रखना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप घर पर ही क्लींजर बनाएं। आप मौसम को ध्यान में रखते हुए नरिशिंग क्लींजर बनाकर अपनी स्किन का ध्यान रख सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप विंटर में अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए क्लींजर किस तरह बना सकती हैं-
ऑलिव ऑयल और शहद से बनाएं क्लींजर
यह एक ऐसा क्लींजर हैं तो विंटर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस क्लींजर को बनाते समय कई तरह के नरिशिंग इंग्रीडिएंट को उसमें शामिल किया जाता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच ऑलिव ऑयल
- दो चम्मच दही
इस्तेमाल का तरीका-
- इस क्लींजर को बनाने के लिए पहले एक कटोरी में दही, शहद व ऑलिव ऑयल मिलाएं।
- अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें।
- आप इसे 2-3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
- इसके बाद आप स्किन की टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करें।
इसे भी पढ़ें-ड्राई स्किन को साफ और मॉइश्चराइज रखने के लिए इन होममेड क्लींजर का करें इस्तेमाल
मलाई और संतरे के रस से बनाएं क्लींज़र
यह भी एक ऐसा क्लींजर है जिसे किसी भी स्किन टाइप की महिलाएं इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- आधा सेब
- एक चम्मच मलाई
- एक चम्मच जैतून का तेल
- एक चम्मच संतरे का रस
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले आप सेब को कांटे की मदद से इसे धीरे-धीरे मैश कर लें।
- अब आप इसमें मलाई, जैतून का तेल और संतरे का रस मिक्स करें और स्मूद पेस्ट तैयार करें।
- आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर अपनी फिंगरटिप्स को हल्का गीला करके उससे अपने हाथों की मसाज करें। अंत में आप पानी की मदद से फेस को क्लीन करें।(पानी से चेहरा धोने के फायदे)
टमाटर और दूध की मदद से बनाएं क्लींजर
टमाटर और दूध की मदद से एक बेहतरीन क्लींजर तैयार किया जा सकता है। टमाटर ना केवल आपकी स्किन को साफ करता है, बल्कि उसे अधिक ब्राइटन भी करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच टमाटर का गूदा
- एक चम्मच दूध
इसे भी पढ़ें-विंटर में स्किन केयर रूटीन में करें ये बदलाव और पाएं 'सॉफ्ट-सॉफ्ट' त्वचा
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले आप टमाटर का गूदा निकाल लें और इसे मैश कर लें।
- अब आप इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- आप इस क्लींजर को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद आप करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में आप ठंडे पानी की मदद से आप चेहरे को वॉश करें।
खीरा और टमाटर से बनाएं क्लींजर
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप खीरे व टमाटर की मदद से एक बेहतरीन क्लींजर तैयार कर सकती हैं।(ऑयली स्किन के लिए फेस क्लींजर)
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 खीरा
- 1 छोटा टमाटर
इस्तेमाल करने का तरीका-
- इस क्लींजर को तैयार करने के लिए आप खीरा व टमाटर को पीस लें।
- आप इन दोनों को मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं।
- आप हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अंत में, आप पानी की मदद से चेहरे को वॉश कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।