काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

क्या धूप और प्रदूषण ने आपके चेहरे की रंगत छीन ले है? क्या उम्र से पहले ही आपके चेहरे में एजिंग के संकेत नज़र आने लगते हैं? क्या किसी भी तरह के ट्रीटमेंट का असर आपके चेहरे पर अच्छी तरह से नहीं हो पाता है? अगर हां, तो हम आपको काजू इ बने कुछ होममेड फैसपैक्स से बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे बल्कि त्वचा को ग्लोइंग भी बनाएंगे।
चेहरे को निखारना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसलिए चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। चेहरा ग्लोइंग नज़र आता है तो ये आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ा सकता है। वहीं रिंकल्स, पिम्पल्स और फाइन लाइन से भरा चेहरा किसी की भी खूबसूरती में ग्रहण लगा सकता है। इसलिए हम आपको ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जो आपकी खूबसूरती को भी निखार सकता है। आइए जानें काजू से बने होममेड फेसपैक के बारे में और इनके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जिससे त्वचा में ग्लो लाया जा सकता है।
काजू के त्वचा के लिए फायदे

काजू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है खासतौर पर ये एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है जो आपकी त्वचा के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। काजू का इस्तेमाल नयी त्वचा कोशिकाओं में मदद करता है और चेहरे की फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। काजू को डाइट में शामिल करने से त्वचा ग्लोइंग हो जाती है साथ ही इसे फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा से टैनिंग दूर होनाम झुर्रियों से छुटकारा, एजिंग के संकेतों से छुटकारा जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है। अगर आप अपनी त्वचा पर किसी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो खूबसूरती निखारने के लिए ये एक मुख्य घातक के रूप में काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:जानिए स्किन पर किस तरह करें नमक के पानी का इस्तेमाल, ताकि दूर हो जाएं सभी प्रॉब्लम्स
काजू का फेस पैक

आवश्यक सामग्री
- काजू- 8 -10
- ताजा दूध- 1 /2 कप
- बेसन -2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले काजू को 15 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रख दें।
- 15 मिनट बाद दोनों सामग्रियों को मिक्सी में पीसकर फाइन पेस्ट तैयार करें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में डालें और उसमें बेसन मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर फेस पैक तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें:पपीते के छिलके से आप भी बढ़ा सकती हैं चेहरे का ग्लो, जानें कैसे
इस्तेमाल का तरीका

- चेहरे को सबसे पहले कच्चे दूध से साफ़ कर लें। पूरे चेहरे और गर्दन में फेसपैक अच्छी तरह से लगाएं।
- 15 मिनट तक फेसपैक चेहरे पर लगाए रखें।
- फेसपैक सूखने पर चेहरा पानी से धो लें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम 3 बार अप्लाई करें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा ग्लोइंग हो जाता है।
फेसपैक के फायदे
काजू और दूध का मास्क तैलीय त्वचा और रूखी त्वचा दोनों के लिए उपयोगी है। इसमें इस्तेमाल किया गया कच्चा दूध त्वचा को भीतर से पोषण देता है। बेसन के इस्तेमाल से त्वचा की फाइन लाइन्स कम करने में मदद मिलती है। काजू प्राकृतिक रूप से एजिंग के संकेतों को कम करने में मदद करता है। इस फेस पैक का हफ्ते में कम से क चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखाने के साथ स्किन में ग्लो आ जाता है।
काजू से बना फेसपैक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।