पपीते के छिलके से आप भी बढ़ा सकती हैं चेहरे का ग्लो, जानें कैसे

पपीता फल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि कई तरह से हमारे सौंदर्य को निखारने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। जहां एक तरफ पपीते का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाता है वहीं इसका इस्तेमाल त्वचा में कसाव लाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पपीते का फल ही नहीं इसका छिलका भी आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।
पपीते का छिलका बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है और कुछ लोग इसे रेटिन-ए की तरह प्रभावी होने का दावा करते हैं। पपीते के छिलके में ऐसे एंजाइम होते हैं जो त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और यह झुर्रियों और एजिंग के संकेतों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें कैसे पपीते के छिलके का इस्तेमाल चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जा सकता है।
पपीते के छिलके के त्वचा के लिए फायदे

पपीते में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने और त्वचा की फाइन लाइन्स कम करने में मदद करते हैं। इसके छिलके का त्वचा में इस्तेमाल से करने से मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा मिलता है और चेहरे में चमक आती है। पपीते का छिलका त्वचा में धूप से होने वाली टैनिंग को कम करने में भी मदद करता है। इसे आप सीधे त्वचा पर इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर कुछ अन्य सामग्रियां मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर सकती हैं। आइए जानें इसके इस्तेमाल के तरीके।
इसे जरूर पढ़ें:ग्लोइंग त्वचा चाहिए तो पपीते के बीज से बनाएं फेस मास्क
पपीते के छिलकों का पाउडर
पपीते के छिलकों को घूप में सुखाकर इसका पाउडर तैयार करें और इसका इतेमाल चेहरे पर करें। ये कई तरह से चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
कैसे करें उपयोग
- इसके लिए आप एक बड़े आकार के पपीते के छिलके को अलग करके धूप में सुखा लें।
- जब ये अच्छी तरह से सूख जाएं इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार करें।
- यदि आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है तो 2 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर फेस पैक बनाएं।
- यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो ग्लिसरीन की जगह गुलाब जल(गुलाब जल के त्वचा पर फायदे) का इस्तेमाल करें।
- इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- लगभग 15 मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तब चेहरा पानी से धो लें।
- इससे फेसपैक के हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग और ड्राइनेस की समस्या दूर हो जाती है
पपीते के छिलके का इस्तेमाल

त्वचा से ब्लैकहेड्स और मृत कोशिकाएं हटाने के लिए पपीते का छिलका एक अच्चा उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए छिलके को सीधे ही चेहरे पर रगड़ें और 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
कैसे करें इस्तेमाल
- 1 पपीते का छिलका अलग कर लें और छिलके को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से रगड़ें ।
- 20 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 3 बार दोहराएं।
- इस तरह पपीते के छिलकों का चेहरे पर इस्तेमाल चेहरे में कसाव लाने के साथ ब्लैकहेड्स कम करने में मदद करता है।
- पापीती के छीके को आप आंखों के नीचे ले हिस्से में भी धीरे -धीरे रगड़ सकती हैं।
- ये उपाय डार्क सर्किल कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:पपीते को इन 6 चीजों के साथ मिलाकर लगाने से पलभर में हो जाएगी दूर स्किन की डार्कनेस
पपीते के छिलके और दही का फेस पैक
जहां एक तरफ पपीते का छिलका चेहरे की त्वचा में कसाव लाता है वहीं दही के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग को कम किया जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल

- पपीते के छिलकों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। 1 चम्मच पेस्ट में आधा चम्मच दही मिलाएं।
- दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें
- तैयार फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे की रिंकल्स और फाइन लाइन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
पपीते के छिलकों का त्वचा पर इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।