चेहरा दिखने लगा है बूढ़ा? आजमाएं ये फेस पैक

चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और लटकती त्वचा एजिंग के साइन हैं। हालांकि, पहले के समय में यह सब केवल उम्र बढ़ने के साथ होता था, लेकिन अब खराब खान-पान और पॉल्यूशन के कारण चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है।
बाजार में कई एंटी-एजिंग क्रीम और प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो काफी महंगे होने के साथ साथ इतने असरदार नहीं होते हैं। ऐसे में आपको अपनी त्वचा पर नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए। एजिंग से लड़ने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों की मदद से आप एंटी-एजिंग फेस पैक बना सकती हैं। साथ ही स्किन केयर रूटीन भी बताएंगे जो आपकी त्वचा को जवां रखने का काम करेगा।
दही फेस पैक
क्या चाहिए?
- आधा कप दही
- दो चम्मच हल्दी
क्या करें?
- किसी छोटी कटोरी में आधा कप दही में दो चम्मच हल्दी मिलाएं।
- अब दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका जवां त्वचा के लिए फेस पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपनी दोनों उंगली में लें।
- अब हल्के प्रेशर के साथ त्वचा को रब करें।
- इस पैक को आंखों के आसपास लगाने से बचें।
- अब फेस पैक को सूखने दें।
- करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा स्किन को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:Anti Aging Signs : अपनी उम्र से 10 साल बड़ी लगती हैं तो इस फेस मास्क को ट्राई करें
इस पैक के फायदे
- दही और हल्दी के इस फेस पैक को लगाने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
- हल्दी में एंटी बैक्टिरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने का काम करता है।
एलोवेरा जेल से बनाएं पैक
क्या चाहिए?
- एक खीरा
- दो चम्मच दही
- दो चम्मच एलोवेरा जेल
- नींबू के रस की कुछ बूंदें
क्या करें?
- सबसे पहले खीरा के बड़े टुकड़े काट लें।
- एक बाउल में दो चम्मचदही, दो चम्मच एलोवेरा जेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका एंटी एजिंग फेस फेस पैक।
इसे भी पढ़ें:Anti Ageing Face Pack: 40 की उम्र के बाद भी दिखना हैं जवां तो ये घरेलू नुस्खा आजमाएं
कैसे करें इस्तेमाल?
- खीरे के टुकड़े को इस पेस्ट में डालें।
- अब खीरे की मदद से इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- कुछ देर खीरे से चेहरे को मसाज करें।
- इस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
इस मास्क के फायदे
- अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं तो आपके लिए यह पैक फायदेमंद होगा।
- अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो यह फेस पैक त्वचा को मॉइश्चर करने में मदद करेगा।
- एलोवेरा में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके उपयोग से आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नहीं होगी।
- एलोवेरा जेल भी ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है।
- त्वचा पर खीरा लगाने से स्किन फ्रेश नजर आती है।
- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है।
- खीरा और एलोवेरा जेल दोनों के इस्तेमाल से आंखों की सूजन भी कम हो जाएगी।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको त्वचा पर नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।