herzindagi
image

किचन में रखा धनिया बना सकता है आपके चेहरे को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें फेस पैक बनाने का तरीका

अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर धनिया का इस्तेमाल कर फेस पैक बनान सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 16:35 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई उपाय करती हैं, वे अपनी स्किन को लेकर बेहद ही नर्वस हो जाती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आप घर पर रहकर धनिया का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।   

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-23T155022.068

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। लेकिन लाख कोशिशें के बाद भी अगर आपको चेहरे पर फर्क नहीं दिख पता है। यही नहीं अगर आप ग्लोइंग स्किन के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर थक चुकी हैं, अब आप घर पर धनिये का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार कर सकती हैं।  इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है। 

धनिया का इस्तेमाल

धनिया का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप घर पर धनिया का इस्तेमाल कर इससे फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले धनिया को मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।  इस पेस्ट को आप एक कंटेनर में निकाल लें।  अब आप एक बर्तन में नीम के पत्ते और थोड़ा पानी लेकर इसे उकाल लें। जब नीम का पानी ठंडा हो जाएं, तब आप उसे धनिये वाले पेस्ट में मिला दें।   

यह भी पढ़ें: Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-23T155018.424

अब आपका पेस्ट तैयार हो गया है। आप इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर रख सकती हैं। जब भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल करें, तब सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें, उसके बाद ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।  चेहरे पर इस फेस पैक का इस्तेमाल करते वक्त आप आखों का खास ध्यान रखें। 

यह विडियो भी देखें

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।