Homemade Bleach: ₹10 में घर पर मिलेगा पार्लर जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच

खूबसूरत दिखने की चाहत तो हर किसी की होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं तो क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। हालांकि, गर्मियों में स्किन को लेकर ज्यादा दिक्कत बढ़ जाती है। दरअसल, धूप, पसीना और धूल से चेहरे का रंग फीका पड़ने लगता है। कई बार टैनिंग और डलनेस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि स्किन बेजान सी नजर आने लगती है।
ऐसे में लोग पार्लर जाकर ब्लीच या फेशियल करवाते हैं। हालांकि, ये काफी महंगा भी पड़ जाता है। ऐसे में डॉ. शेफाली महलावत (डर्मेटोलॉजिस्ट, NIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा) घर पर ही कुछ सस्ती चीजों से ब्लीच बनाने का आसान तरीका बता रही हैं। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करेंगी तो धीरे-धीरे टैनिंग कम होने लगेगी और आपकी स्किन क्लीन और ब्राइट नजर आने लगेगी। आइए जानते हैं कि आप ये ब्लीच कैसे बना सकती हैं और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है-
-1777878935775.jpg)
किन चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच?
- दही
- बेसन
- टमाटर का रस
- शहद
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन
ये सभी चीजें आमतौर पर हर किचन में आसानी से मिल जाती हैं।
कैसे बनाएं ये नेचुरल ब्लीच?
- 2 चम्मच दही लें
- अब उसमें 1 चम्मच बेसन मिला लें
- इसके बाद 1 चम्मच ताजे टमाटर का रस डाल दें
- अब 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें
- इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्ती Cream, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
इस्तेमाल करने का तरीका भी जानें
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से धो लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर बराबर तरीके से लगा लें। बस ध्यान रहे कि आंखों के आसपास वाले हिस्से पर न लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर हल्के हाथ से रगड़ते हुए सादे पानी से धो लें।
-1777878947119.jpg)
क्या हैं इसके फायदे?
- दही से हमारी स्किन सॉफ्ट बनती है।
- बेसन से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है।
- टमाटर का रस टैनिंग को कम करता है।
- शहद से हमारी स्किन मॉइश्चराइज होती है
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्वचा, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
इन बातों का रखें ध्यान
- हफ्ते में 1 से 2 बार ही इसका इस्तेमाल करें
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें
- अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो टमाटर की मात्रा कम रखें
- अगर जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल न करें
- घाव या पिंपल्स पर न लगाएं
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन
तो अगर आप भी गर्मियों में कम पैसों में चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं तो ये नेचुरल तरीका ट्राई कर सकती हैं। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन को फ्रेश और चमकदार नजर आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।