herzindagi
how to straight hair naturally

कर्ली बाल हो सकते हैं स्ट्रेट, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों को नुकसान भी न हो और स्ट्रेट भी हो जाए तो आपको बालों में दूध और शहद जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-05-29, 14:10 IST

कर्ली बाल देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, लेकिन कई बार इन्हें मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए क्या आप भी चाहती हैं कि आपके बाल स्ट्रेट रहें। बालों को सीधा करने के लिए स्ट्रेटनिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लंबे समय तक हीट स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग करने के कारण बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको इनके बजाय नेचुरल चीजों के उपयोग से बालों को स्ट्रेट करने की कोशिश करनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही आसानी से बालों को सीधा करने के लिए नुस्खे बताएंगे।

स्ट्रॉबेरी से करें बाल स्ट्रेट

how to straight hair with strawberry

क्या आप जानती हैं कि स्ट्रॉबेरी से बाल भी सीधे किए जा सकते हैं। दूध में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को स्मूद के साथ-साथ स्ट्रेट बनाने का काम करता है। इसलिए आप दूध की मदद से कर्ली बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी
  • 2 चम्मच दूध
  • 2 चम्मच शहद

क्या करें?

  • एक बाउल में 2 चम्मच दूध, 2 चम्मच शहद और स्ट्रॉबेरी डालें।
  • अब दूध और शहद के साथ स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश कर लें।
  • लीजिए तैयार है कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर मास्क।

इसे भी पढ़ें:इन 2 चीजों की मदद से आप कर सकती हैं बालों को स्ट्रेट

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पुराने ब्रश की मदद से इस मास्क को अपने बालों में लगाएं।
  • बालों के एंड्स और जड़ पर मास्क लगाना न भूलें।
  • अब अपने बालों को तौलिया की मदद से लपेट लें।
  • करीब आधे घंटे बाद हेयर वॉश करें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस हेयर मास्क के उपयोग से आपके बाल सीधे हो सकते हैं। (बालों को नेचुरली स्ट्रेट कैसे करें)

इस मास्क के फायदे

straight hair remedies ()

  • जेल बेस्ड चीजें बालों को स्ट्रेट करने में मदद करती हैं। बालों में शहद लगाने से आपके बाल ड्राई नहीं होंगे।
  • बालों में दूध के उपयोग से प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • आप इस मास्क का इस्तेमाल लीव-इन कंडीशनर के रूप में भी कर सकती हैं। इसके अलावा जब भी आप बालों को स्ट्रेट करें, तब बालों में आप यह मास्क लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:Straight Hair Remedies: घुंघराले से घुंघराले बाल हो सकते हैं सीधे, अपनाएं ये दो तरीके

चावल का आटा आएगा काम

how to straight hair with rice flour

चावल के आटे का इस्तेमाल त्वचा के अलावा बालों पर भी किया जाता है। इसके उपयोग से आपके बाल स्ट्रेट हो सकते हैं।

क्या चाहिए?

  • 1 एग व्हाइट
  • 5 चम्मच चावल का आटा
  • 1 कप मुल्तानी मिट्टी
  • ¼ कप दूध

क्या करें?

  • एक छोटी कटोरी में एक अंडा फोड़ लें। अब इसका सफेद भाग अलग कर लें।
  • एग व्हाइट में 5 चम्मच चावल का आटा, 1 कप मुल्तानी मिट्टी और ¼ कप दूध डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि इसका स्मूद पेस्ट बन जाए।
  • लीजिए तैयार है स्ट्रेट बालों के लिए हेयर मास्क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें, ताकि मास्क बालों में पूरी तरह से लग जाए।
  • अब बालों को कुछ सेक्शन में डिवाइड कर लें।
  • एक-एक करके हर सेक्शन में मास्क लगाएं।
  • करीब 1 घंटे के लिए बालों में इस मास्क को लगा रहने दें।
  • बालों को ठंडे और नॉन-सल्फेट शैंपू से धोएं।
  • हफ्ते में कम से कम बार इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो जाएंगे।

नोट: बालों में किसी भी चीज के उपयोग से पहले हेयर टाइप जान लें, ताकि आपको पता हो कि क्या यह चीज आपके बालों पर सूट करेगी या नहीं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।