DIY: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के लिए ट्राई करें ये होममेड हेयर मास्क

आजकल बालों को स्टाइलिश रूप देना सबसे ज्यादा चलन में है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के नुस्खे और पार्लर ट्रीटमेंट्स अपनाते हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स लेना और बालों की खूबसूरती बढ़ाना लड़कियों को खासतौर पर पसंद होता है। लड़कियों का पसंदीदा ट्रीटमेंट हेयर स्ट्रेटनिंग है। जिसके लिए वो न जाने कितने रुपए खर्च करती हैं और बालों को इन केमिकल वाले तत्वों से नुक्सान भी पहुँचता है।
बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं और बालों के डैमेज होने की समस्या से भी बची रह सकती हैं। आइए जानें किस तरह से DIY हेयर मास्क बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं और कौन सी सामग्रियों से इन्हें तैयार किया जाता है।
कैस्टर ऑयल और नारियल तेल

कैस्टर ऑयल बालों की मरम्मत के चमत्कारी गुणों के लिए जाना जाता है और नारियल तेल सूखे और घुंघराले बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। ये दोनों ही तरह के तेल बालों को भीतर से नमी प्रदान करके स्ट्रेट बनाने में मदद करते हैं। आइए जानें इसके हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: गर्मियों में चेहरे की रंगत संवारनी है, तो ट्राई करें ये होममेड फेस पैक्स
आवश्यक सामग्री
- कैस्टर ऑयल - 4 चम्मच
- नारियल तेल -2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

- दोनों तरह के तेलों को आपस में अच्छी तरहग से मिलाकर एक पैन में हल्का सा गरम कर लें।
- बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर बराबर भागों में विभाजित करें।
- इस हेयर मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक अप्लाई करें।
- स्कैल्प और जड़ों की इस मिश्रण से मालिश करें।
- 30 मिनट तक बालों में हेयर मास्क लगाए रखें।
- अपने सिर को गर्म तौलिये से ढकें और इसे 30 मिनट तक रखें।
- 30 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल बालों को स्ट्रेट करने में मदद करेगा।
एग व्हॉइट और जैतून का तेल

अंडे प्रोटीन में मौजूद पोषक तत्व बालों की कई समस्याओं की आपूर्ति कर सकते हैं। ये आपको केरेटिन ट्रीटमेंट जैसे प्रभाव देने में मदद करते हैं।अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आश्चर्यचकित करते हैं जब बालों की क्षति को ठीक करने की बात आती है और फैटी एसिड बालों के रोम को पोषण प्रदान करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: शाइनी बालों के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं गेहूं के आटे से बने हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- एग व्हॉइट - 2 अंडे का (बालों की लम्बाई पर निर्भर )
- जैतून का तेल -2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- दोनों सामग्रियों को आपसे में अच्छी तरह से मिक्स करके हेयर मास्क बनाएं।
- बालों को बराबर भागों में बाँटें।
- बालों की स्कैल्प से लेकर टिप्स तक हेयर मास्क अप्लाई करें।
- 30 मिनट के लिए बालों को शॉवर कैप से ढकें और हेयर मास्क लगाए रखें।
- 30 मिनट बाद क्लींजिंग जेल बेस्ड शैम्पू से बालों को धोएं जब तक बालों से अंडे की गंध न निकल जाए।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों में हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
- इसके इस्तेमाल से बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।
बालों पर इन हेयर मास्क का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और बालों पर इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। इनके इस्तेमाल से आप घर पर ही स्ट्रेट बाल पा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
