Straight Hair Remedies: घुंघराले से घुंघराले बाल हो सकते हैं सीधे, अपनाएं ये दो तरीके

महिलाओं के बीच स्ट्रेट बालों का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके लिए वह हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन अगर आपने गौर किया हो तो आप पाएंगी कि नेचुरली स्ट्रेट बाल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। वह दूर से ही चमकने लगते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को सीधा करने के लिए घरेलू उपाय अपनाती हैं।
अंडे और चावले के आटे से करें बाल स्ट्रेट (Egg And Rice Flour For Straight Hair)
अंडे को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसकी मदद से आप बालों को आसानी से सीधा कर सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके घुंघराले बाल सीधे
होने के साथ-साथ घने भी हो तो आपको इसके साथ कुछ अन्य चीजें भी मिलानी चाहिए, ताकि फायदा दोगुना हो।
आवश्यक सामग्री
- 1 अंडे की सफेद जर्दी
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1 कप मुल्तानी मिट्टी
विधि
- एक बाउल में 1 अंडे की सफेद जर्दी, 1/4 कप चावल का आटा और 1 कप मुल्तानी मिट्टी डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका स्ट्रेट बालों के लिए
लगाने का तरीका
- इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- फिर कंघी करें, ताकि यह सभी बालों में लग जाए।
- करीब 1 घंटे तक इस पेस्ट को अपने बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग कर बालों को अच्छे से धो लें। (हेयर स्ट्रेटनिंग कैसे करें)
- इसका इस्तेमाल हफ्ते में केवल 1 ही बार करें।
- कुछ हफ्तों में आप पाएंगी कि आपके बाल सीधे होने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
दूध और शहद से करें बाल सीधे ( How To Use Milk And Honey For Straight Hair)
हमारे बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं। दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसे स्वास्थ्य से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इसमें फैट भी होता है, जिसकी मदद से न केवल बाल सीधे होंगे बल्कि सॉफ्ट भी हो जाएंगे। वहीं शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है, जिससे आपके बालों में चमक आती है।
अगर आपके बाल घुंघराले हैं और आप आसान तरीके से इन्हें सीधा करना चाहती हैं तो बालों में इन दो चीजों का उपयोग करें।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच शहद
- 1 कप दूध
विधि
- किसी भी बर्तन में 1 चम्मच शहद और 1 कप दूध डालें।
- दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इसे किसी स्प्रे बोतल में डाल दें।
- लीजिए तैयार है आपका बालों को स्ट्रेट करने का नुस्खा।
इसे भी पढ़ें:बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ये 2 घरेलू उपाय आएंगे काम
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें।
- फिर इसे मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं।(घने बालों के लिए तेल)
- इसे अपने बालों में 5 मिनट तक लगा रहने दें।
- फिर सादे पानी से बाल धो लें।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।