herzindagi
easy home remedies for glowing skin ()

डल स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आजमाएं नानी मां के ये घरेलू नुस्खे

डल स्किन को अगर आप ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो आपको इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल से लेकर स्किन केयर रूटीन में बदलाव लाना होगा। 
Editorial
Updated:- 2022-05-24, 18:26 IST

अक्सर महिलाएं अपनी डल स्किन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसके लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वह यह भूल जाती हैं कि डल स्किन के कई कारण होते हैं। इसमें खराब लाइफस्टाइल, बैड ईटिंग्स हैबिट जैसी कई आदतें शामिल हैं। आपको अपने लाइफस्टाइल के साथ-साथ स्किन केयर रूटीन भी बदलना चाहिए। यानी आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। डल स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप नानी द्वारा बताए गए टिप्स को आजमा सकती हैं। यकीन मानिए ये उपाय आपकी बेजान त्वचा में चमक ला देंगे।

डल स्किन क्या होती है?

डल स्किन एक आम समस्या है। इसमें त्वचा का ग्लो छिन जाता है, जिससे आपकी स्किन सुस्त हो जाती है। डल स्किन से उम्र भी बड़ी नजर आने लगती है। लेकिन आप अपनी सुस्त त्वचा में जान डालने के लिए फेस पैक और मास्क आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

शहद से पाएं चमकती त्वचा

easy home remedies for glowing skinशहद में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी डल स्किन चमकदार होने लगेगी।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 नींबू

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस निचोड़ लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 2 बार शहद और नींबू का यह पेस्ट अपने चेहरे पर जरूर लगाएं।
  • इससे आपकी डल स्किन में ग्लो आने लगेगा।

नोट: नींबू का रस लगाने से चेहरे पर जलन हो सकती है। इसलिए चेहरे पर इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

एलोवेरा

aloe vera for dull skinऐलोवेरा में ऐसे कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप डल स्किन को चमकदार बना सकती हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर ऐलोवेरा को इस्तेमाल करने का तरीका।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच ब्राउन शुगर

विधि

  • आपको बाजार से ऐलोवेरा जेल खरीदने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
  • बस इसके लिए ऐलोवेरा को काटकर इसके अंदर का भाग निकाल लें।
  • फिर इसे मैश कर लें। या फिर मिक्सी में पीस लें।
  • अब एक बाउल में ऐलोवेरा जेल के साथ 1 चम्मच ब्राउन शुगर मिला लें।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में करीब 2 दिन इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  • आपको इस घरेलू नुस्खे का असर कुछ ही हफ्तों में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:Beauty Hack 'काली इलायची' से इस तरह पाएं ग्‍लोइंग त्‍वचा

दही से चमक उठेगी डल स्किन

yogurt for dull skinदही का इस्तेमाल खाने से लेकर सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। दही में एल-सिस्टीन पाया जाता है जो टायरोसिनेस एक्टिविटी को रोकता है। दही से सुस्त त्वचा में ग्लो आने लगता है।

आवश्यक सामग्री

  • ½ कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

विधि

  • एक बाउल में आधा कप दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में दो बार दही के इस मिश्रण को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। (ग्लोइंग स्किन के लिएमॉश्चराइजर)

इसे भी पढ़ें:डल दिखने लगी है स्किन तो इन तीन ट्रीटमेंट की मदद से चेहरे पर तुरंत लाएं ग्लो

खीरे से लाएं चेहरे पर निखार

cucumber for dull skinखीरा में विटामिन सी और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं। आप इससे बने मास्क से अपनी डल स्किन में जान ला सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 खीरा
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

विधि

  • एक खीरे को आधे में काट लें।
  • फिर इसे मिक्सी में पीस लें।
  • अब खीरे में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  • अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें।(चावल से बनाएं ये 3 फेस पैक्स)
  • करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • खीरे के इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।