Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

स्कैल्प में डैंड्रफ से जमी पापड़ी की वजह से बालों का हो गया है बुरा हाल, तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

इस आर्टिकल में एक्सपर्ट द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद से आप डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है ।
Updated:- 2025-04-24, 22:37 IST
dandruff on the scalp

बालों को गर्म पानी से धोना, बालों की अच्छी तरह से साफ-सफाई न करना साथ ही, कई सारे और भी कारण हैं जिनकी वजह से डैंड्रफ की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं डैंड्रफ होने से बालों का झाड़ना शुरू हो जाता है तो साथ ही, बालों से सफेद पाउडर भी निकलता हैं जिसकी वजह से आपको कई बार आपको शर्मिंदगी का भी सामना भी करना पड़ता है। वहीं इस समस्या का समाधान जल्दी न किया जाए तो स्कैल्प में डैंड्रफ की पापड़ी जम जाती है। वहीं इस समस्या से कैसे कम हो इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर ब्लॉसम कोचर से बात की और उन्होंने कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनका इस्तेमाल करने से ये समस्या कम हो सकती है।

इन तेल से करें बालों की मालिश

oiling tips for  hair

एक्सपर्ट ने हमें कुछ तेल के बारे में बताया है जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती हैं, ये सभी तेल कई सारे गुणों से भरपूर हैं और इन तेल का सही तरह से इस्तेमाल करने से ये समस्या कम हो सकती है।

सामग्री

  • 1 चम्मच अरंडी का तेल
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच तिल का तेल
  • 2 बूँदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इन सभी तेलों को बताई गई मात्रा में मिक्स करें
  • इसके बाद इसे सिर पर मालिश करें
  • 30 मिनट के बाद बालों को धोने लें
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में आपके बाल रहेंगे हेल्दी और शाइनी, लगाएं यह नेचुरल हेयर मास्क

पचौली एसेंशियल ऑयल की मदद से बनाएं हेयर पैक

curd hair mask shiny hair

एक्सपर्ट ने बताया कि पचौली एसेंशियल ऑयल से बने हेयर पैक की मदद से भी ये समस्या कम हो सकती है।पचौली एसेंशियल ऑयल में कई सारे मिनरल और विटामिन्स हैं जो डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मददगार है ।

सामग्री

  • ½ कप खट्टा दही
  • ½ चम्मच नींबू का रस
  • 3-4 बूँदें पेचौली एसेंशियल ऑयल

इन तरह करें इस्तेमाल

  • इन सभी चीजों को मिलाएं।
  • इसके बाद स्कैल्प पर मालिश करें
  • धोने से पहले 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद शिकाकाई और पानी से बाल धोएँ।
  • इस उपाय को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- ड्राई फ्रिजी हेयर से पाना है राहत?  तो घर पर बनाएं एक्सपर्ट का बताया ये हेयर मास्क

नोट : इन उपायों को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर जिसकी वजह से बालों को किसी तरह का नुकसान न हो।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: her zindagi/freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।