herzindagi
image

ड्राई फ्रिजी हेयर से पाना है राहत? तो घर पर बनाएं एक्सपर्ट का बताया ये हेयर मास्क

ड्राई और फ्रिजी हेयर की वजह से अधिकतर लड़कियां काफी परेशान रहती है और इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से कई महंगे कंडीशनर और शैंपू का इस्तेमाल भी करती है। लेकिन आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं ये हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-18, 17:48 IST

अपने बालों को लंबा, खूबसूरत और घना बनाने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में कुछ लड़कियों को बाल से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अधिकतर लड़कियां फ्रिजी और ड्राई हेयर की वजह से काफी परेशान रहती है और इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से कई महंगे कंडीशनर और शैंपू का इस्तेमाल भी करती है। लेकिन फिर भी कुछ लड़कियों को इससे आराम नहीं मिल पाता है। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस हेयर मास्क को घर पर तैयार कर आजमा सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 (69)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने ड्राई हेयर की वजह से काफी परेशान रहती हैं और शर्मिंदगी महसूस करती हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। इससे राहत पाने के लिए आप घर पर खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

सामग्री

1. पक्की हुई पपीता

2. शहद

3. दही

4. एलोवेरा जेल

यह भी पढ़ें:  डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं ये फ्लोरल हेयर मास्क

बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने हेयर मास्क बनाने का तरीका बताते हुए कहा है कि आपको हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पके हुए पपीता को अच्छी तरह मैश कर उसका चुरा कर ले। उसके बाद इसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में ऊपर से दही और शहद भी मिलाकर इस मिश्रण को फेंट ले। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों पर 40 मिनट के लिए लगा कर रखें। उसके बाद हेयर वॉश कर लें।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

1 (69)

आप अपने बालों को धोने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यही नहीं हेयर वाश के लिए माइल्ड शैंपू भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आपको काफी असर देखने को मिलेगा। इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन अगर आपको इससे कोई परेशानी होती है, तो आप एक्सपर्ट की मदद जरूर लें और इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।

नोट: इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें: Dry Lips Remedy: जरूरत से ज्यादा ड्राई हो रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।