herzindagi
image

शादी से पहले बालों को बनाना है खूबसूरत और लंबा? तो महंगे प्रोडक्ट के बजाय रोजाना कर लें ये 1 काम

शादी से पहले अगर आप भी आपने बालों को लम्बा, घाना और खबसूरत बनान चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएं, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को लंबा बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-20, 11:25 IST

अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप शादी से पहले झड़ते हुए बालों की वजह से काफी परेशान रहती है, तो अब परेशान रहने की जरूरत नहीं है।  यह खबर आपके लिए खास हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएं, जिसे आजमाकर आप शादी से पहले अपने बालों को लंबा और खूबसूरत बना सकती हैं।

बालों को मजबूत और लम्बा बनाने के लिए घरेलु उपाय -

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने छोटे बालों की वजह से काफी परेशान रहती है।  यही नहीं कुछ महिलाएं, तो डैंड्रफ और दो मुंहे बालों से भी काफी परेशान होकर बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगती है, लेकिन फिर भी कुछ महिलाओं को इससे असर नहीं होता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, एक खास तेल का इस्तेमाल कर शादी के कुछ महीनें में अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। 

1 - 2025-08-20T162245.484

लम्बे बालों के लिए होममेड तेल

एक्सपर्ट में आगे बताया कि अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप हर एक दिन छोड़कर एक खास तेल से अपने बालों की मसाज कर सकती हैं। इस तेल को आप घर पर बना सकती हैं। इस तेल से न सिर्फ बाल लम्बे, मजबूत और खूबसूरत बनेंगे, बल्कि इससे आपकी थकान भी दूर हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगी।

तेल को बनाने के लिए सामग्री -

तेल को बनाने का तरीका -

अगर आप भी शादी से पहले अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो एक खास तेल बना सकती हैं।  

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 बड़े चम्मच जैतून के तेल को एक कटोरी में मिकाल लें।  

अब इस कटोरी में नारियल का तेल और प्याज का रस मिक्स कर दें।  

इन दोनों चीजों को मिक्स कर आप इसे एक बोतल में भरकर रख दें।  

इस बोतल में आप सभी तेल मिक्स करने के साथ साथ इसमें मेथी दाना भी एड कर दें।

2 - 2025-08-20T162247.431

यह भी पढ़ें:  घर पर बालों के लिए ये खास तेल बनाकर मिक्स कर लें 2 चीज, हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक हर समस्या से मिलेगा आराम

अब आपका तेल बनकर तैयार है, इसे आप अपने बालों पर लगाकर अच्छे से स्कैल्प की मसाज कर सकती हैं।  

इस तेल का इस्तेमाल आप हर एक दिन छोड़ कर कर सकती हैं।  

इसे पहले कम से कम 30 मिनट के लिए बालों पर लगाकर रखें, उसके बाद आप मसाज कर सकती हैं।  

आप चाहें तो इस तेल को बालों में रात भर लगा कर रख सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:  बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।