दो मुहे बालों ने कर दिया है परेशान, तो एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय की मदद से करें इन्हें कम

अगर आप भी इन दो मुंहे बालों की वजह से बेहद परेशान है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा आजमा सकती है। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
image

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती है। बदलते मौसम की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और दो मुंहे बाल भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दो मुंहे बालों की वजह से बेहद परेशान है, तो अब आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा आजमा सकती है। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।

दो मुंहे बालों के लिए घरेलु उपाय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने दो मुंहे बालों की वजह से हमेशा शर्मिंदगी महसूस करती है। यह बालों की खूबसूरती को कम कर देता है।ऐसे में अब आप घर पर एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-07-30T235907.618

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

  • एक अंडा
  • दही
  • जैतून का तेल
  • नारियल तेल

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

अगर आप भी अपने दो मुंहे बालों से राहत पाना चाहती हैं, तो घर पर एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं।

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में अंडे का सफेद और पीला भाग निकाल ले।

अब इस एंड में दो बड़े चम्मच दही ऐड कर दें। दही शामिल करने के बाद आप इसमें जैतून का तेल और नारियल के तेल की कुछ बंदे भी मिक्स कर दें।

अब इस हेयर मास्क को अच्छी तरह मैश कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आप अपने बालों को हल्का गीला कर सकती हैं और थोड़ी देर के बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगा सकती हैं।

1 - 2025-07-30T235901.240

इस होममेड हेयर मास्क को आप एक हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न सिर्फ दो मुंहे बालों को काम करेगा, बल्कि आपके बालों को शाइन देने में भी मदद करेगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP