Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:14 AM IST

घर पर बालों के लिए ये खास तेल बनाकर मिक्स कर लें 2 चीज, हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक हर समस्या से मिलेगा आराम

अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्या को कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-08-18, 15:40 IST
image

अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं।  कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं।  लेकिन लाख कोशिश के बाद भी आप अपने बालों को खूबसूरत नहीं बना पा रही हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों से जुड़ी समस्या को कम कर सकती हैं। 

बालों को मजबूत बनाने के लिए होममेड तेल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं काफी पैसा खर्च करती हैं, लेकिन अब आप कम खर्च में अपने बालों को सुन्दर बना सकती हैं। एक खास तेल को घर पर तैयार कर आप बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।  इस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।  जैसे- 

1 - 2025-08-18T153019.156

बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल की सामग्री -

  • आंवला का तेल
  • नारियल का तेल
  • जैतून का तेल

बालों के लिए तेल बनाने का तरीका -

महिलाएं न सिर्फ अपने चेहरे को खूबसूरत बनाती है, बल्कि वह अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो इस स्पेशल हेयर ऑयल को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।  

आप घर पर एक खास हेयर ऑयल तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में जैतून का तेल, आंवला का तेल और नारियल का तेल तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इन तीनों तेल को मिक्स करने के बाद इसमें 2 चीज जरूर ऐड करें।  सबसे पहली विटामिन ई कैप्सूल और दूसरा लेमन ग्रास और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल।  

अब आपका स्पेशल हेयर ऑइल बनकर तैयार है।  आप इसे एक खली बोतल में भरकर रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार करें बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल, झड़ने की समस्या भी होगी कम

आप चाहें तो इस तेल में थोड़े मेथी दाने के बीज भी भरकर रख सकती हैं।  इस तेल को आप हर एक दिन छोड़ के अपने बालों में लगा सकती हैं।  

इस तेल को बालों में लगाकर आप स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज इस तेल से कर सकती हैं।  

3 - 2025-08-18T153015.988

आपको इस तेल को अपने बालों पर 1 घंटे तक लगाकर रखना है, उसके बाद आप हेयर वॉश कर सकती हैं।

आप चाहे तो रात में सोने से पहले इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर पर बने इन तेल से आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। ध्यान रहे इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बालों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

इसे भी पढ़ें:  बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।