Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

डार्क सर्कल्‍स से परेशान महिलाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे आजमाएं, दिखता है असर

अगर डार्क सर्कल्‍स के कारण आपकी त्‍वचा डल और बेजान दिखाई देती है तो इसे कम करने के लिए रुजुता दिवेकर के बताए ये घरेलू नुस्‍खे अपनाएं।  
Updated:- 2021-10-12, 14:49 IST
home remedies dark circles

क्या आप अपनी आंखों के आस-पास डार्क सर्कल्‍स से परेशान हैं?
क्‍या डार्क सर्कल्‍स से आप त्‍वचा डल और बेजान दिखाई देती है?
तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम 5 ऐसे घरेलू नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इस समस्‍या को कुछ हद तक कम कर सकती हैं। इन नुस्‍खों की जानकारी हमें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद मिली है।

हमारी आंखों के आस-पास की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में बहुत संवेदनशील और नाजुक होती है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्‍स बहुत आम हैं और यह उम्र बढ़ने का संकेत हो सकते हैं और आपको वास्तव में अपने से अधिक उम्र का दिखा सकते हैं। डार्क सर्कल्‍स के कुछ प्राथमिक कारण अपर्याप्त नींद, तनाव, हार्मोनल परिवर्तन, थकान, आंखों में स्‍ट्रेन, डिहाइड्रेशन, एलर्जी और जीन हैं। लेकिन आप रुजुता के बताए इन घरेलू नुस्‍खों से राहत पा सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

हर्बल टी

डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने लिए हर्बल टी तैयार करें और दिन में एक बार पिएं। आप अपनी टी में ताजा अदरक का एक टुकड़ा, तुलसी के कुछ पत्ते और केसर की एक या दो रेशे मिला सकती हैं। एक्‍स्‍ट्रा फायदे पाने के लिए अपने ड्रिंक में थोड़ा सा शहद मिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें:आंखों के नीचे बने काले घेरों को इन तरीकों से कर सकते हैं कम

मूंगफली और गुड़

शाम के करीब चार-पांच बजे सभी को भूख लगती है। हम सभी को दिन के उस समय में कुछ न कुछ चबाना चाहिए। चिप्स या पॉपकॉर्न के पैकेट की बजाय आपको हेल्‍दी विकल्प चुनना चाहिए। एक कटोरी में थोड़ी सी मूंगफली, गुड़ और नारियल लें और इन सबको मिलाकर अपने शाम के हेल्‍दी नाश्ते का आनंद लें।

क्‍लींजर का इस्‍तेमाल

सबसे आम डेयरी प्रोडक्‍ट दूध में विटामिन-ए और बी-6 होते हैं। ये विटामिन्‍स नई त्वचा कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। दूध में मौजूद विटामिन-बी12 आपकी त्वचा के डार्क सर्कल्‍स को नेचुरल तरीके से हल्का करता है।

इसके अतिरिक्त, दूध में सेलेनियम त्वचा को सन डैमेज और हानिकारक फ्री रेडिकल्‍स से बचाता है। आप 2 बड़े चम्मच बेसन और ताजा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना सकती हैं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में तीन बार दोहरा सकती हैं। यह चेहरे के लिए नेचुरल क्लींजर का काम करेगा। इसके अलावा, साबुन और फेस वाश का उपयोग करने से बचें क्योंकि वह केमिकल्‍स से भरपूर होते हैं।

भरपूर नींद

sleep for dark circles

दोपहर में झपकी (अधिकतम 30 मिनट) और रात 11 बजे से पहले सोएं। भरपूर नींद लेनेे से आपका तनाव कम होता है, जिससे डार्क सर्कल्‍स को कम करने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें:डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा पाने का जबदरस्‍त नुस्‍खा भाग्‍यश्री से जानें

टॉक्सिक लोगों से दूरी

सहायक लोग आपके संपूर्ण हेल्‍थ के लिए एक बहुत बड़ा वरदान हैं। वे आपको जीवन का आनंद लेने में मदद करते हैं और जीवन के अच्छे और चरणों में आपका समर्थन करते हैं। हालांकि, सभी रिश्ते सहायक नहीं होते हैं और आपके जीवन में कुछ लोग समर्थन से अधिक तनाव का कारण बन सकते हैं।

ये रिश्ते आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं। एक सामान्य नियम सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से टॉक्सिक लोगों से दूर रहने का सुझाव देती हैं।

आप भी इन घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर डार्क सर्कल्‍स से कुछ हद तक छुटकारा पा सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article & Image Credit: Instagram.com (Rujuta Diwekar)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।