एक्सपर्ट के बताएं इस स्क्रब से आप भी कर सकती हैं Dark Albow को कम, जानें बनाने का तरीका

गर आप भी कोहनी पर जमी टैनिंग और गंदगी को कम करना चाहती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ आसान उपाय को आजमा सकती हैं। इन उपाय को कर आप राहत पा सकती हैं।
image

महिलाएं न सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती बल्कि हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं कोहनी के कालेपन की वजह से काफी परेशान रहती है। अगर आप भी कोहनी पर जमी टैनिंग और गंदगी को कम करना चाहती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ आसान उपाय को आजमा सकती हैं। इन उपाय को कर आप राहत पा सकती हैं।

टैनिंग रिमूवल स्क्रब

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक कोहनी पर जमा कालापन शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब तैयार कर इससे छुटकारा पा सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे

2 - 2025-07-09T180434.040

टैनिंग रिमूवल स्क्रब के लिए सामग्री -

  • शहद
  • ओट्स
  • चीनी
  • नींबू का रस

टैनिंग रिमूवल स्क्रब बनाने का तरीका

कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए अगर आप भी घर पर स्क्रब बनाने का सोच रही हैं, तो इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें। ध्यान रहे आपको इन्हें ज्यादा बारीक आते जैसा नहीं करना है। आप इसे दरदरा रखें।

अब आप ओट्स को पीसकर एक कंटेनर में इसे निकाल लें, अब इसमें दो बड़े चम्मच शहद, दो चम्मच चीनी और नींबू का रस मिला दे। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट ले।

अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है, आप इसे कोहनी पर लगाने से पहले अपनी कोहनी को अच्छी तरह पानी से धो लें, उसके बाद इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती है।

1 - 2025-07-09T180440.407

यही नहीं आप चाहे तो इसे कोहनी पर लगाने के साथ-साथ अपने घुटने पर भी लगा सकती हैं। यह स्क्रब घुटने से भी टैनिंग हटाने में मदद करेगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Coconut Scrub: टैनिंग कम करने में मदद करेगा ये घर बना सस्ता कोकोनट स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP