herzindagi
hartalika teej simple and easy gol tikki mehndi designs

Simple Gol Tikki Mehndi Designs for Hartalika Teej 2025: हाथों के लिए गोल टिक्‍की मेहंदी की आसान डिजाइंस, तस्‍वीरें देखें

Hartalika Teej 2025 पर अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए आसान और आकर्षक गोल टिक्की मेहंदी डिजाइनों की खोज कर रही हैं? यहां देखें सरल और खूबसूरत गोल टिक्की मेहंदी डिजाइनों की तस्‍वीरें।
Editorial
Updated:- 2025-08-25, 15:45 IST

Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs: हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज इस बार 26 मंगलवार 2025, शनिवार को पूरे भक्ति और श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा शिव-पार्वती के अखंड प्रेम और सौभाग्य की कामना हेतु रखा जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, पारंपरिक परिधान पहनती हैं और हाथों में सुंदर मेहंदी रचाकर तीज की तैयारियों को पूर्ण रूप देती हैं।

इस खास अवसर पर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक शानदार विकल्प है जो कम समय में भी हाथों को सुंदर और पारंपरिक लुक देती है। आइए देखें कुछ आसान और आकर्षक गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप इस हरतालिका तीज 2025 पर ट्राई कर सकती हैं। 

गोल टिक्की लटकन मेहंदी डिजाइन 

आप हाथों में हरतालिका तीज के मौके पर गोल टिक्की लटकन मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगने के बाद अच्छी लगती है। इस तरह के डिजाइन को आप पीछे की तरफ लगा सकती है। इसके लिए आपको गोल टिक्की के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद उंगली पर लटकन डिजाइन बनानी है। आप उंगलियों पर जाल के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे हाथ सुंदर लगेंगे। 

Gol tikki latkan mehndi designs

कैसी होती है गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन ? 

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइनों की खासियत यह है कि ये डिजाइन न केवल देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी आसान होता है। गोल टिक्की डिजाइनों में छोटे-छोटे गोल या अंडाकार आकार को अलग-अलग पैटर्न में डिजाइन किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़े-  Gol Tikki Mehndi Designs For Nirjala Ekadasi: निर्जला एकादशी पर आपके श्रृंगार को करेंगी पूरा, मात्र 10 मिनट में लगने वाली गोल टिक्‍की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

Simple Teej mehndi designs

हरतालिका तीज 2024 के अवसर पर, महिलाओं के हाथों को सुंदरता देने के लिए गोल टिक्‍की मेहंदी  डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन को कई तरीकों से बनाया जा सकता है, जो आपके हाथों को आकर्षक और निखारने में मदद करेंगे। इस लेख में हम कुछ सरल और आसान डिजाइन के बारे में चर्चा करेंगे जो आप अपनी हरतालिका तीज की तैयारी के दौरान अपना सकती हैं। 

Easy mehndi art for Teej

मंडला आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

मंडला आर्ट का उपयोग गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन में एक खास आकर्षण जोड़ता है। यह डिजाइन सर्कल के चारों ओर गोल पैटर्न बनाती है। आप हथेली के बीच में एक बड़ी सी गोल टिक्‍की बना कर अपनी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं। इसमें कई प्रकार की जटिल और सुंदर कलाकृतियां होती हैं, जैसे कि फूल, ज्यामितीय आकृतियां और कई सजावटी डिजाइनों के बारीक विवरण भी आपको मिल जाएंगे। 

इसे जरूर पढ़े- Gol Tikki Mehndi Ki Designs: तीज पर लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी, देखें बेमिसाल डिजाइंस

Hartalika Teej hand designs

जाल पैटर्न के साथ गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन में जाल पैटर्न का उपयोग करने से यह डिजाइन और भी आकर्षक बन जाती है। इस डिजाइन में छोटे-छोटे जाल और उनके अंदर आकृतियां बनाई जा सकती हैं। इस डिजाइन को आप गोल टिक्‍की के चारों ओर फैला सकती हैं। इससे आपके हाथ मेहंदी से भरे भरे लगते हैं। जाल पैटर्न के साथ गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन सरल और एलिगेंट अंदाज पेश करती हैं। इस डिजाइन को आसानी से बनाया जा सकता है। यह डिजाइन हरतालिका तीज के दौरान आपके हाथों को एक नया लुक देती है।

See Gol Tikki Mehendi Pictures

गोल टिक्‍की और कमल मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की के साथ कमल का डिजाइन जोड़ना एक पारंपरिक और सुंदर विकल्प है। इस डिजाइन में गोल टिक्‍की के अंदर या चारों ओर कमल के फूल का पैटर्न बनाया जाता है। कमल फूल भारतीय संस्कृति में शुभता और पवित्रता का प्रतीक माने गए हैं, और इसे गोल टिक्‍की डिजाइन के साथ जोड़ने से मेहंदी आर्ट और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगने लगती है। यह डिजाइन हरतालिका तीज पर आपकी पारंपरिक सुंदरता को बढ़ाएगी। 

Simple gol tikki mehendi designs

महीन बेल और गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

महीन बेल का डिजाइन गोल टिक्‍की के साथ जोड़ना एक शानदार विकल्प है। इसमें गोल टिक्‍की के चारों ओर महीन बेल की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो कि सादगी और एलिगेंस को बढ़ाती हैं। इस डिजाइन में बेल की लहराती आकृतियां और छोटे-छोटे पुष्प गोल टिक्‍की के चारों ओर सजाए जाते हैं। यह डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरती और सौंदर्य प्रदान कर सकती है और हरतालिका तीज की विशेषता को बढ़ा सकती है। 

Easy gol tikki mehndi

चेक पैटर्न के साथ गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन 

चेक पैटर्न गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन में, छोटे-छोटे गोल आकार को एक साधारण चेक बॉक्स या ग्रिड पैटर्न के साथ सजाया जाता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले बड़े गोल आकार को डिजाइन करें और फिर उसके अंदर छोटे-छोटे चेक बॉक्स बना लें। इस तरह के पैटर्न में हर बॉक्स के अंदर एक छोटा गोल आकार होता है, जो मेहंदी को एक सुंदर और आकर्षक लुक देता है।

Teej mehndi design ideas

इस प्रकार के डिजाइनों में आप अपने व्यक्तिगत रुचियों और पसंद के अनुसार बदलाव कर सकती हैं। हरतालिका तीज पर इस सरल और सुंदर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को अपनाकर आप न केवल इस त्योहार को खास बना सकती हैं, बल्कि अपनी सुंदरता में भी चार-चांद लगा सकती हैं। 

हरतालिका तीज से जुड़े लेख

Hartalika Teej Puja Muhurat Hartalika Teej Vrat Katha Hartalika Teej Puja Vidhi Hartalika Teej Puja Samagri

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।