हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त 2025 को है और यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह त्योहार न केवल महिलाओं के लिए धार्मिक नजरिए से खास होता है, बल्कि इस दिन महिलाओं का श्रृंगार भी खास होता है। जब बात श्रृंगार की आती है, तो बिना मेहंदी के यह अधूरा ही माना जाता है। इसलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप इस त्योहार पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह डिजाइंस हमें नागपुर की फेमस मेहंदी आर्टिस्ट प्रणाली ने भेजें हैं।अगर आपके घर के आस-पास कोई अच्छा मेहंदी आर्टिस्ट हो तो आप भी अपने हाथों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइंस लगवा सकती हैं।
हरतालिका तीज के लिए केरी मेहंदी डिजाइन
जब बात मेहंदी की डिजाइन की आती है,तो केरी की आकृतियां हमारे जहन में बनने लग जाती हैं। इन केरियों को छोटी-छोटी बारीक डिजाइंस से भरकर आप भी अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपको किसी माहिर आर्टिस्ट से ही लगवानी चाहिए।
बॉर्डर मेहंदी डिजाइन हरतालिका तीज के लिए
बॉर्डर मेहंदी डिजाइन मॉडर्न अंदाज की नजर आती हैं। अच्छी बात यह है कि आप हथेली में तरह -तरह के बॉर्डर बनाकर मेहंदी डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप हॉरीजॉन्टल बॉर्डर बना रही हैं वर्टिकल। आप बॉर्डर के साथ बेल डिजाइन को मिक्स करते हुए या कमल डिजाइन को जोड़ते हुए अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।
हरतालिका तीज पर लगवाएं मोर वाली मेहंदी डिजाइंस
हरतालिका तीज पर मोर वाली मेहंदी अवसर को और भी खास और भव्य बना देती है। यह मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल नजर आने के साथ-साथ बहुत ही अलग भी दिखती है। रचने के बाद तो यह और भी खूबसूरत लगती है। अगर आप मोर वाली मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगवा रही हैं, तो देखने वाले आपके हाथों को देखते ही रह जाएंगे।
जाल मेहंदी डिजाइंस हाथों पर सजाए हरतालिका तीज को खास बनाएं
जाल वर्क वाली मेहंदी हर त्योहार पर लगाई जा सकती है। इस तरह की मेहंदी में आपको हजारों पैटर्न मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात है कि आप हथेली पर तरह- तरह के जाल बॉर्डर बनाकर भी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। जाल के साथ आप झरोखा मेहंदी डिजाइन को भी मिक्स कर सकती हैं और यह दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।
इसे जरूर पढ़ें-Hartalika Teej 2025 Bel Mehndi Designs: बेल मेहंदी डिजाइंस की तस्वीरें देखें, तीज के मौके पर लगाएंगी तो खिल उठेगा आपका श्रृंगार
हरतालिका तीज के बेल मेहंदी की सुंदर डिजाइंस
बेल मेहंदी को आप हथेली से लेकर कलाई और उसके आगे तक लगाई जा सकती है। इससे आपके हाथ सुंदर और भरे-भरे नजर आएंगे। इस तरह की मेहंदी के लिए आपको अलग से बैक मेहंदी डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है। बेल मेहंदी लगाने में हो सकता है थोड़ा वक्त लग जाए, मगर इसे में आप बारीक या फिर बोल्ड अंदाज में से एक को चुनकर अपनी मेहंदी डिजाइन को और भी निखार सकती हैं।
सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस हरतालिका तीज के लिए
अगर आप मेहंदी लगवाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं दे सकती हैं, मगर मेहंदी की बिना त्योहार भी फीका लग रहा है, तो परेशान न हों आप हाथों में गोल टिक्की मेहंदी लगवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में वक्त कम लगेगा और रचने के बाद यह आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें-Hartalika Teej Mehndi Designs 2025: केवल 5 मिनट में मेहंदी की ये सुंदर डिजाइंस हाथों पर लगाएं, देखें खूबसूरत तस्वीरें
उम्मीद है कि आपको मेहंदी की ऊपर दिखाई गई डिजाइंस पसंद आई होंगी। आप भी अपने हाथों पर इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को लगवाकर त्योहार को खास बना सकती हैं। अगर आपको यह मेहंदी डिजाइन पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और डिजाइंस देखने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों