Hartalika Teej Mehndi Designs: बेल मेहंदी डिजाइंस की तस्वीरें देखें, तीज के मौके पर लगाएंगी तो खिल उठेगा आपका श्रृंगार

हरतालिका तीज पर हाथों में मेहंदी लगाने का ट्रेंड काफी पुराना है, खासतौर पर इस त्योहार पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और यह श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा होता है। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज पर बेल मेहंदी डिजइन अपने हाथों में सजाना चाहती हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में बेल मेहंदी बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे। अगर आप मेहंदी आर्ट में माहिर हैं, तो खुद भी इन डिजाइंस को अपने हाथों में लगा सकती हैं या आप इसे किसी मेहंदी आर्टिस्ट से भी लगवा सकती हैं।
फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन

यह बेल मेहंदी डिजाइन सिंपल है और ये मेहंदी का डिजाइन आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर सुंदर लगेगा

साइड हैंड बेल मेहंदी डिजाइन
आप हाथों के फ्रंट साइड में महीन या मोटी फूलों की बेल बना सकती हैं और उसमें अन्य सजावटी एलिमेंट्स भी जोड़ सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी डिजाइन बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। आप इस तरह की मेहंदी में अपने हसबेंड का नाम भी लिखवा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी हरतालिका तीज के लिए बेहद खूबसूरत लगेगी।

जालवर्क के साथ बेल मेहंदी डिजाइन
आप बेल मेहंदी में भी जालवर्क करके अपनी मेहंदी को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप एक बेल भी हथेली पर बनाएंगी तो आपके हाथ भर जाएंगे। आप इसे हाथों में फ्रंट और बैक दोनों साइड लगा सकती हैं। आप यह मेहंदी डिजाइन जिनती महीन लगाएंगी उतनी ही यह खूबसूरत लगेगी।

कैरी और फूल की बेल मेहंदी डिजाइन
कैरी मेहंदी डिजाइन भी तीज त्योहारों पर बहुत अच्छी लगती है। अगर आप हाथों में कैरी की बेल बनाकर मेहंदी डिजाइन बनाएंगी, तो आपके हाथों की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे। आपको बता दें कि आप कई तरह की बेल बना सकती हैं, इस बेल को आप पतला, मोटा अपने हिसाब से बना सकती हैं। कैरी के साथ आप लताएं, पराग और फूल आदि भी बना सकती हैं।

लताएं और पराग की बेल मेहंदी डिजाइन
आप मंडला आर्ट की बेल भी बना सकती हैं। इसमें आप लताएं, पराग और फूल आदि के साथ बेल मेहंदी लगा सकती हैं। आपको बता दें कि मंडला आंटी के साथ आप जब बेल मेहंदी लगती हैं, तो इससे आपके हाथ भरे-भरे लगते हैं और लंबे हाथों पर इस तरह की बेल मेहंदी आर्ट बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है।

डबल बेल मेहंदी डिजाइन
बेल मेहंदी की डबल लेयर लगाने से भी आपके हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नजर आती है। आप फूल, कैरी और मोर डिजाइन बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर कसती हैं। इतना ही नहीं आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आप वर्टिकल और हॉरीजॉन्टल हर तरह की लेयर बना सकती हैं, जिससे आपके हाथ लंबे और पतले लगते हैं।

स्पाइरल बेल मेहंदी डिजाइन
आप बेल मेहंदी को स्पाइरल के अंदाज में भी लगा सकती है। इस तरह की मेहंदी को आप कलाई से शुरू करें और हथेली तक फैला कर लगाएं। इस तरह की मेहंदी में आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन लंबे और छोटे दोनों तरह के हाथों में अच्छी लगती है। इतना ही नहीं, आप इसे छोटे हाथों पर यदि लगाती हैं, तो इससे आपके हाथ लंबे नजर आते हैं।
हरतालिका तीज से जुड़े लेख
| Hartalika Teej Puja Muhurat | Hartalika Teej Vrat Katha | Hartalika Teej Puja Vidhi | Hartalika Teej Puja Samagri |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।