Haldi Facial at Home: मेरी तरह घर पर 10 मिनट में करें हल्दी फेशियल, चेहरा सोने जैसा चमकेगा

भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच त्वचा की केयर और ग्लो पाने के लिए पार्लर जाकर घंटों बिताना और हजारों खर्च करना मुझे कभी रास नहीं आया। एक वर्किंग महिला होने के नाते, मुझे हमेशा कुछ ऐसा कुछ चाहिए था जो कम समय में जादुई असर दिखाए। मैंने कई महंगे ब्रांड्स ट्राई किए, लेकिन जो निखार मुझे मेरी किचन में रखी हल्दी से मिला, वो किसी और से नहीं।
पिछले कुछ महीनों से मैं हर 15 दिन में सिर्फ 10 मिनट निकालकर यह 'हल्दी फेशियल' कर रही हूं। यकीन मानिए, इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों ने न सिर्फ मेरी त्वचा की डलनेस को दूर किया, बल्कि अब चेहरा बिल्कुल सोने की तरह दमकता है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो मेरा यह सीक्रेट स्टेप-बाय-स्टेप हल्दी फेशियल जरूर आजमाएं। आइए घर पर हल्दी फेशियल करने के तरीके (Step-by-Step Haldi Facial) और हल्दी फेशियल के फायदे (Haldi Facial Benefits) के बारे में जानते हैं।
स्टेप 1: हल्दी और शहद का क्लींजर
हल्दी फेशियल में सबसे पहले चेहरे की जमी हुई गंदगी और तेल को साफ करना जरूरी है। इसके लिए आपको हल्दी और शहद को मिलाकर क्लींजर बनाना है।

सामग्री
- 2 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दूध
विधि
- इसे बनाने के लिए तीनों को चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर, चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- दूध गंदगी निकालता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है।
- अब कॉटन की मदद से चेहरे को पोंछ लें।
स्टेप 2: हल्दी फेस स्क्रब
डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रबिंग जरूरी है, इससे स्किन सांस ले पाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स और डेड स्किन हटाने के लिए यह जादुई काम करता है।
सामग्री
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच नींबू का रस
विधि
- तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट से चेहरे पर धीरे-धीरे स्क्रब करें।
- सन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और नींबू का रस नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
स्टेप 3: हल्दी फेस पैक
यही वह स्टेप है, जो त्वचा को गहराई से निखारता है और जो चेहरे पर गोल्डन ग्लो लाएगा।

सामग्री
- 2 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
विधि
- तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर फेस पैक बनाएं।
- इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, जब तक यह हल्का सूख न जाए।
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करता है।
स्टेप 4: हल्दी और मलाई क्रीम
नमी को लॉक करने और त्वचा को मखमली बनाने के लिए फेशियल के बाद त्वचा को पोषण देना जरूरी है।
सामग्री
- 2 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच ताजी मलाई
विधि
- इसे अच्छे से फेंट लें और चेहरे पर मसाज करें।
- मलाई स्किन को अंदर से नमी देती है, जिससे स्किन तुरंत सॉफ्ट महसूस होगी।
- चेहरा रूखा नहीं होता और निखार दोगुना हो जाता है।
स्टेप 5: हल्दी जेल
फेशियल के लास्ट स्टेप में स्किन को हाइड्रेट और रिलैक्स करने के लिए हल्दी जेल लगाएं।

सामग्री
- 2 चुटकी हल्दी
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच शहद
विधि
- इसकी एक पतली परत लगाकर छोड़ दें, ताकि यह त्वचा में पूरी तरह समा जाए।
- एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और हल्दी जेल सुरक्षा परत की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें- एलोवेरा जेल से करें फेशियल, मात्र 10 मिनट में मिल जाएगी Glowing Skin
हल्दी फेशियल के फायदे (Haldi Facial Benefits)
- हल्दी का करक्यूमिन बैक्टीरिया से लड़कर मुंहासों को रोकता है।
- यह थकान मिटाकर चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है।
- आंखों के नीचे की पफीनेस और जलन को कम करने में मददगार है।
- हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करते हैं।
- हल्दी त्वचा की रंगत को साफ करती है।
- यह पोर्स में जमा गंदगी और प्रदूषण को बाहर निकाल देता है।
अच्छे रिजल्ट के लिए स्पेशल टिप्स
- अगर संभव हो तो किचन वाली हल्दी के बजाय कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह चेहरे पर पीलापन नहीं छोड़ती।
- फेशियल के बाद हमेशा ठंडे पानी से चेहरा धोएं ताकि खुले हुए पोर्स बंद हो सकें।
- फेशियल करने के तुरंत बाद कम से कम 2 घंटे तक सीधी धूप में न निकलें।
फेशियल के बाद क्या न करें?
- फेशियल के बाद कम से कम 12-24 घंटे तक चेहरे पर साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें।
- कोशिश करें कि फेशियल के तुरंत बाद हैवी मेकअप न लगाएं, ताकि त्वचा नेचुरली सांस ले सके।
यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: महंगे पार्लर से नहीं, सर्दियों में दही से आएगा बेदाग निखार, सिर्फ 10 मिनट में घर पर करें फेशियल
मेरी एक छोटी सी सलाह
हम सभी स्किन अलग होती है, इसलिए चेहरे पर कोई भी फेशियल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको हल्दी से जलन महसूस हो, तो इसे तुरंत धोएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Gemini
- क्या हल्दी फेशियल से चेहरा पीला हो जाता है?
- किचन की हल्दी से हल्का पीलापन आ सकता है। इससे बचने के लिए कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल करें।
- हल्दी फेशियल महीने में कितनी बार करना चाहिए?
- इसे हर 15 दिन में एक बार करना काफी है। बार-बार स्क्रबिंग करने से स्किन सेंसिटिव हो सकती है।
- क्या पिंपल्स वाली स्किन पर हल्दी फेशियल कर सकते हैं?
- हां, हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स के लिए अच्छे हैं, लेकिन स्क्रब (Step 2) करते समय बहुत सावधानी बरतें और रगड़ें नहीं।
- चेहरे पर तुरंत ग्लो के लिए क्या करें?
- चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप हल्दी का फेशियल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।